App

बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे आए अमिताभ: जलसा के बाहर नहीं होगा बिग बी का पहले जैसा दीदार! 44 साल पुरानी परंपरा में बदलाव

अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर से फैंस को नमस्कार बोला है. दरअसल एक्टर के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ थे.

बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे आए अमिताभ: जलसा के बाहर नहीं होगा बिग बी का पहले जैसा दीदार! 44 साल पुरानी परंपरा में बदलाव
Image Credit: अमिताभ बच्चन के जलसा के बाहर बढ़ी सुरक्षा (स्क्रीनग्रैब)

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन रविवार को अपने मुंबई वाले घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे. अमिताभ बच्चन इस बार बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर दिखाई दिए हैं. दरअसल हाल ही में उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ऐसे में संडे 1 नवंबर को एक्टर केबिन के अंदर से ही फैंस की तरफ हाथ हिलाते और नमस्कार करते हुए नजर आए. उनके बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से ही उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

घर को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं. इसे वह संडे दर्शन कहते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस धमकी के बाद से मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. उनके बंगले के आसपास की भी सुरक्षा बढ़ा दी है. रविवार को पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थी. 

पिता संग नजर आए अभिषेक बच्चन

संडे दर्शन में अमिताभ बच्चन के साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे. संडे दर्शन के लिए अमिताभ बच्चन अक्सर अकेले ही फैंस के सामने आते हैं. धमकी के बाद से अभिषेक बच्चन पिता के साथ नजर आए हैं. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में बताया था उन्हें आराम करने की जरूरत है. एक्टर ने बताया था कि डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है. बीमार होने के बाद भी अमिताभ बच्चन ने संडे दर्शन की परंपरा को नहीं तोड़ा है. अमिताभ बच्चन लंबे समय से इस परंपरा को निभा रहे हैं. हर रविवार को उनके घर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं.

मेयर के ऑफिश में मिला था धमकी वाला मेल

रिपोर्ट्स के अनुसार 23 अक्तूबर को मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को धमकी वाला ईमेल मिला था. इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट और स्कूल को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. ईमेल में एक्टर के जुहू वाले जलसा बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

कब शुरू हुई संडे दर्शन की परंपरा 

अमिताभ बच्चन की संडे दर्शन की परंपरा की शुरुआत 1982 को शुरू हुई थी. साल 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लगी थी. एक्टर मौत को हराकर वापस घर लौटे थे. जब एक्टर घर आए, उस दौरान उनके देखने और उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए भारी संख्या में फैंस उनके घर के बाहर खड़े थे.  फैंस के इसी प्यार को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने हर रविवार को घर के बाहर फैंस से मिलने का सिलसिला शुरू किया. आज भी उनकी ये परंपरा जारी है. कोविड काल में संडे दर्शन नहीं हुआ था. इस परंपरा 44 साल हो गए हैं.

टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर 2026 की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ था. एक्टर शाम को फुटबॉल खेलकर कार से जा रहे थे. उनकी कार पर बाइक सवार लोगों ने 5 से 6 गोलियां चलाई. इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए. उन्हें गोली नहीं लगी. इस दौरान उनके ड्राइवर घायल हो गए. जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल वीडियो पर एक ऑडियो शेयर कर हमले की जम्मेदारी ली, ऑडियो में सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More