SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अफेयर की खबरों के बीच फिर साथ दिखे त्रिशा कृष्णन और CM विजय, YS जगन मोहन रेड्डी संग भी दिए पोज; रिसेप्शन से तस्वीरें वायरल

अफेयर की खबरों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में साथ नजर आए. इस दौरान दोनों ने YS जगन मोहन रेड्डी के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Written By Swati Singh
Published: Nov 06, 2026, 12:09 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 12:24 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय एक बार फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ नजर आए हैं. हाल ही में गुरुवार को दोनों ने चेन्नई में वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की. बता दें कि वाईएस अनिल रेड्डी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई हैं. हालांकि, जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह यह थी कि वे इस समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ पहुंचे थे.

विजय और तृषा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मां शोभा चंद्रशेखर के साथ शादी के रिसेप्शन में शिरकत की. समारोह के कई वीडियो और तस्वीरों में दोनों को एक साथ पहुंचते और हाथ जोड़कर मेहमानों का अभिवादन करते देखा गया. स्टेज पर भी विजय और तृषा साथ गए, जहां उन्होंने न्यूली वेड को बधाई दी और उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए. इस मौके पर विजय ने भूरे रंग का फॉर्मल सूट पहना था, जबकि तृषा बेबी पिंक रंग की साड़ी में नज़र आईं. इस रिसेप्शन में विजय की मुलाकात वाईएस जगन मोहन रेड्डी से भी हुई और दोनों ने साथ मिलकर तस्वीरें खिंचवाईं.

त्रिशा कृष्णन और विजय के रिश्ते के बारे में

बता दें कि बीते कई सालों से से त्रिशा और विजय के बीच रिश्ते की अफवाहें चल रही हैं. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखने की वजह से अक्सर ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं. साल 2026 में यह चर्चा तब और तेज हो गई, जब दोनों कलाकार चेन्नई में उद्यमी और फिल्म निर्माता कलपति एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए.

 उनके इस तरह एक साथ नजर आने की घटना ऐसे समय में हुई, जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी है. इन खबरों ने दोनों कलाकारों के बीच डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे दी.

ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ पार कर जाएगी 'रामायण'? रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर अनुमान; बॉक्स ऑफिस पर बनेगा रिकॉर्ड!

हालांकि, बाद में संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली. लेकिन त्रिशा और विजय को अक्सर कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा जाता रहा. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिशा की मौजूदगी और उनके जन्मदिन पर दी गई बधाई ने उनके बीच के रिश्ते को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी. सितंबर में विजय और त्रिशा को यूनाइटेड किंगडम के सिल्वरस्टोन सर्किट में भी देखा गया. 

 

 

 

जहां अभिनेता अजीत कुमार ने मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में हिस्सा लिया था. हालांकि, त्रिशा या विजय में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि वे रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और 'लियो' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है.

विजय और त्रिशा का वर्कफ्रंट

विजय को आखिरी बार 'जना नायकन' में देखा गया था. कहा जा रहा है कि अपने राजनीतिक करियर और मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म है. एक्टर अब मुख्यमंत्री के रूप में तमिलनाडु की कमान संभाल रहे हैं. दूसरी ओर, त्रिशा को आखिरी बार सूर्या के साथ 'करुप्पु' में नजर आईं. 

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने दुनिया भर में ₹300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब वह चिरंजीवी के साथ 'विश्वंभरा' में नजर आएंगी. मलिदी वशिष्ठ द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है. फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, रावण के बेटे मेघनाद के रौद्र रूप आए नजर; 5 सेकंड में जीता फैंस का दिल

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES