बिग बॉस 20 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. नकुल ढूल के घर में आने के बाद उनकी लड़ाई और घर से बेघर होने की जह से शो काफी चर्चा में हैं. वहीं वीकेंड का वार में एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है. शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने पर नकुल की कुशल तंवर से बहस हो जाती है. यही बस बाद में हाथापाई में बदल जाती है. जिसके बाद बिग बॉस नकुल को घर से बाहर का रास्ता दिखाते हैं. इस घटना की वजह से बिग बॉस सुर्खियों में हैं. वहीं बिग बॉस घर के अंदर का भी माहौल चेंज हो जाता है. वीकेंड के वार इस अमन गांधी घर से बेघर हो जाएंगे.
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का पत्ता कट चुका है. अमन गांधी के फैंस के लिए ये बहुत ही खराब न्यूज है. इस हफ्ते आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल को छोड़कर सभी घरवालने नॉमिनेटेड हैं. मनीष इसलिए नॉमिनेटेड नहीं है क्योंकि वह अभी-अभी शो में आए हैं. कम वोट मिलने की वजह से अमन गांधी को घर छोड़कर जाना पड़ा. अभी मेकर्स ने अमन गांधी के बेघर होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
नकुल को जब से घर से निकाला है सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि नकुल सीक्रेट रूम हैं. वहीं लोग कह रहे हैं कि नकुल शो में फिर से एंट्री कर सकते हैं. अगर नकुल को घर में रहने का फिर से मौका मिलता है तो घर के गेम में बहुत बड़ा बदलाव सकता है. अभी तक मेकर्स नकुल की एंट्री पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
इस हफ्ते घरवालों ने राशन के लिए अरिश्फा खान की लाइफलाइन छीन ली है. इस बात से अरिश्फा काफी नाराज हो जाती है. इस बात को लेकर वह घरवालों से झगड़ा करती है. आने वाले दिनों में घरवालों के गेम बदल सकता है.
अमन गांधी टीवी एक्टर हैं. अमन गांदी ने नागिन 3, कुंडली भाग्य, भाग्य लक्ष्मी और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में काम किया है. अमन का जन्म दिल्ली में हुआ है. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएट से पढ़ाई की है. एक्टिंग करने से पहले अमन एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करते थे. नौकरी छोड़कर उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया. फिर उन्होंने टीवी में काम किया. अमन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में शो डी4 गेट अप एंड डांस से किया था. इसके बाद उन्होंने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी शो में काम किया. सीरियल भाग्य लक्ष्मी से उन्हें फेम मिला.