अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
फिल्म ने रियल-टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के मोशन-कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. जिसमें एक साथ 37 कलाकारों को कैप्चर किया गया.
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार फैंस को उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा. अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म राका को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. राका फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित है. अल्लू के साथ फिल्म में बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस नजर आएंगी. अल्लू अर्जुन की फिल्म राका ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. जिसे लेकर फैंस के बीज एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फिल्म रिलीज से पहले रिकॉर्ड बनाना फिल्म मेकर्स के लिए बेहद खास है.
राका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका बड़े प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है. सन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशिय हैंडस पर फिल्म गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. फिल्म ने इंडियन सिनेमा में इतिहास रच दिया है. फिल्म राका ने रियल टाइम में सबसे ज्यादा लोगों को मोशन कैप्चर करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसमें एक साथ 37 स्टार्स को कैप्चर किया गया है. इसलिए एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिटेक दिया गया है.
साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा
अल्लू अर्जुन की फिल्म को रिलीज से पहले काफी बड़ी कामयाबी मिली है. अल्लू अर्जुन की फिल्म राका साइंस फिक्शन पर आधारित फिल्म है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद से फिल्म को लेकर सुर्खियां काफी तेज है.
रियल टाइम मोशन कैप्चर क्या होता है
रियल टाइम मोशन कैप्चर एक ऐसी तकनीक होती है, जिसमें किसी भी इंसान या किसी भी चीज की गतिविध या इमोशन को उसी समय बिना किसी देरी के लाइफ मोशन में डिजिटल 3डी मॉडल या कैरेक्टर में ट्रांसफर किया जाता है. दिखने में ऐसा लगता है कि जैसे कोई वीडियो गेम चल रहा हो.
फिल्म की स्टार कास्ट
राका मल्टी स्टारर फिल्म है. अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. उनके साथ दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट का आधाकारिक ऐलान नहीं हुई है. फिल्म रिलीज को लेकर क्यास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अगले साल थिएटर में रिलीज हो सकती है.