SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नाना पाटेकर के निधन पर कमेंट करना तनुश्री के लिए पड़ा भारी, AICWA ने एक्ट्रेस को लगाई फटकार

नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स ने अपना दुख जताया, इमोशनल पोस्ट शेयर किए. वहीं तनुश्री दत्ता ने एक्टर की डेथ को ईविल डेड बताया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के ट्रोल किया गया था. वहीं अब AICWA ने एक्ट्रेस को फटकार लगाई.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 08, 2026, 11:15 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 11:17 PM IST
Image Credit: AICWA ने तनुश्री दत्ता को लगाई फटकार(इंस्टाग्राम)
Join

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 में निधन हो गया. एक्टर के निधन के बाद शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन समेत बॉलीवुड स्टार्स ने दुख जताया है. स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. वहीं तुनश्री ने ऐसा कमेंट किया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया.

तनुश्री ने किया था ये पोस्ट

तनुश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर काफी शॉकिंग रिएक्शन दिया था. एक्ट्रेस ने बोला मैंने खबर सुनी. मेरा आज का दिन वर्क डे है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ में हूं और मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं. कितना अजीब दिन है. मैंने अपने पूरे दिन का प्लान बना रखा था. मैं ये सभी लाइव सेशन करना और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी. तनुश्री ने बोला कि मुझे अब चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का ध्यान केवल ईविल डेड पर होगा. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मुझे कैसा रिएक्शन देना चाहिए. मैं अपना रिएक्शन दूंगी. परिवार को मेरी संवेदनाएं हैं.

AICWA ने तनुश्री को लगाई फटकार

तनुश्री दत्ता के ईविल डेड वाले कमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्ट्रेस को फटकार लगाई है. AICWA ने लिखा- किसी भी भी इंसान की मौत के बाद उनके बारे में ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है. फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन के बाद आज तक किसी ने ऐसा बयान नहीं दिया है. आप पहली इंसान हैं. हम आशा करते हैं कि आप आखिरी हो. इस इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि मौके पर क्या कहना है और कब चुप रहना है. आपको अपनी जुबान पर काबू करना चाहिए.

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद

साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस ने बोला था कि साल 2009 में फिल्म होर्न ओके प्लीज के सेट पर उनके साथ योन उत्पीड़न हुआ था. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. इसके बाद नाना के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी. साल 2019 में सबूत ना होने पर मामला बंद कर दिया गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES