App

'ये मनमानी नहीं चलेगी...' दीपिका के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट, बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट पर फिर मचा बवाल

'किंग' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए आलिया भट्ट ने फिल्म सेट पर 15-18 घंटे की मनमानी और साफ बाथरूम जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि तय काम के घंटों और फीमेल-लीड फिल्मों के लिए बिना काम खोने के डर के आवाज उठानी चाहिए.

'ये मनमानी नहीं चलेगी...' दीपिका के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट, बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट पर फिर मचा बवाल

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और ग्लैमरस दिखती है, पर्दे के पीछे की हकीकत उतनी ही थका देने वाली होती है. अक्सर हम स्टार्स की शानदार लाइफस्टाइल की बात करते हैं और उसे कॉपी करने की कोशिश करने लगते हैं. लेकिन कैमरे के सामने और पीछे काम करने वाले लोगों को कई बार लगातार 15 से 18 घंटे तक बिना रुके काम करना पड़ता है, जो किसी भी आम इंसान के लिए बहुत थका देने वाला एक्सपीरियंस है. पिछले साल जब दीपिका पादुकोण ने फीमेल एक्टर्स के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की बात कही थी, तो इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई थी.

अब दीपिका के इसी मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी उनके सुर में सुर मिलाना शुरू कर दिया है और फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों पर बेबाकी से अपनी राय रखी है. हाल ही में 'TIME100 नेक्स्ट इंडिया 2026' की पॉपुलर लिस्ट में जगह बनाने वाली आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के इस पुराने ढर्रे पर सवाल उठाए.

नौकरी खोने के डर से आजादी जरूरी

आलिया भट्ट ने बातचीत में ये माना कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें अब तक बेहद समझदार और मददगार प्रोड्यूसर मिले, लेकिन पूरी इंडस्ट्री को इस सिस्टम पर फिर से सोचने की जरूरत है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि काम के घंटों को लेकर कोई मनमानी नहीं होनी चाहिए. जब काम के घंटे तय और सही होते हैं, तो काम की क्वालिटी भी निखर कर सामने आती है.

alia

आलिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर कोई अपनी बाउंड्री तय करता है या अपने हक की बात करता है, तो उसके मन में काम खोने या नौकरी से निकाले जाने का डर बिल्कुल नहीं होना चाहिए. आलिया ने सिर्फ काम के घंटों तक ही अपनी बात सीमित नहीं रखी, बल्कि फिल्म सेट पर मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का भी मुद्दा उठाया.

2026 में साफ बाथरूम भी कोई मांगने की चीज है?

आलिया भट्ट ने  बेहद सेंसिटिव टॉपिक और जरूरी बात कहते हुए कहा कि सेट पर साफ-सुथरे टॉयलेट की मांग करना कोई चांद-तारे मांगने जैसा नहीं है. आज हम 2026 में जी रहे हैं और इस दौर में भी किसी महिला को फिल्म सेट पर एक साफ बाथरूम के लिए स्ट्रगल करना पड़े या इस पर बहस करनी पड़े, ये बहुत ही दुख की बात है. आलिया चाहती हैं कि ये सुधार सिर्फ बड़े और टॉप स्टार्स तक ही सीमित न रहे, बल्कि सेट पर काम करने वाले हर छोटे-बड़े क्रू मेंबर के लिए एक नॉर्मल रूल बन जाए.

alia

फीमेल-लीड फिल्मों का जोखिम

काम के माहौल के अलावा आलिया ने फीमेल -लीड फिल्मों के लिए इंडस्ट्री और ऑडियंस के नजरिए पर भी खुलकर बात की है. हाल ही में यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में एक ट्रेंड किलर के अवतार में नजर आईं. आलिया ने आगे कहा कि जब कोई मेल-लीड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती, तो कोई ये नहीं कहता कि अब हीरो वाली फिल्में बननी बंद हो जानी चाहिए. लेकिन फीमेल-लीड फिल्मों के साथ अक्सर ऐसा होता है.

alpha

आलिया ने ये साफ-साफ शब्दों में कहा कि वो फीमेल-लीड फिल्में करना कभी बंद नहीं करेंगी. एक्ट्रेस के मुताबिक, जब आप कुछ नया और बड़ा करने का जोखिम उठाते हैं, तो औंधे मुंह गिरने का खतरा हमेशा रहता है. लेकिन साथ ही आसमान में ऊंची उड़ान भरने का मौका भी उतना ही मजबूत होता है.

मां बनने के बाद बदला नजरिया

आलिया भट्ट की ये बातें इसलिए भी ज्यादा मायने रखती हैं क्योंकि वो खुद वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की अहमियत को बखूबी समझती हैं. साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने 'हाईवे', 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों से खुद को इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकारा साबित किया है.

raha

खास तौर पर बेटी 'राहा' के जन्म के बाद आलिया की जिंदगी और काम को देखने के नजरिए में एक खूबसूरत बदलाव आया है. एक मां होने के नाते वो समझती हैं कि परिवार और सेहत के लिए समय निकालना कितना जरूरी है और यही वजह है कि आज वो पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बेहतर और ह्यूमन फ्रेंडली वर्क कल्चर की वकालत कर रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More