App

Akshay Kumar Birthday: सुपरस्टार होकर भी वैनिटी वैन से दूर रहते हैं अक्षय कुमार, एक्ट्रेस सैयामी खेर ने खोले अनदेखे राज

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के जन्मदिन पर जानें कैमरे के पीछे कैसे हैं बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार'. एक्ट्रेस सैयामी खेर और सह-कलाकारों के बयानों से खुला उनके अनुशासन, बेमिसाल वर्क एथिक्स और प्रोफेशनल रवैये का राज-

Akshay Kumar Birthday: सुपरस्टार होकर भी वैनिटी वैन से दूर रहते हैं अक्षय कुमार, एक्ट्रेस सैयामी खेर ने खोले अनदेखे राज
Image Credit: पर्दे पर सुपरस्टार, सेट पर कैसे हैं अक्षय कुमार?

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार सिर्फ अपनी फिल्मों और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि उनकी काम करने की रफ्तार, अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म की भी इंडस्ट्री में अक्सर चर्चा होती है. 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले अक्षय कुमार ने करीब तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. कभी उन्होंने कॉमेडी से दर्शकों को हंसाया, कभी एक्शन से रोमांचित किया और कभी गंभीर कहानियों के जरिए अपनी एक्टिंग का दूसरा पहलू दिखाया.

लेकिन कैमरे के पीछे अक्षय कुमार कैसे हैं? इस सवाल का जवाब उनके साथ काम कर चुके कलाकारों की बातों में अक्सर देखने को मिलता है. हाल ही में एक्ट्रेस सैयामी खेर ने जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार की तारीफ की, जो उनके काम करने के तरीके की एक अलग तस्वीर सामने रखती है.

स्टारडम से ज्यादा किस पर है फोकस?

अक्षय कुमार उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर को सिर्फ स्टारडम के भरोसे नहीं छोड़ा. फिल्मों की लगातार शूटिंग, अलग-अलग किरदार और बदलते जॉनर के बीच खुद को ढालना उनके करियर का अहम हिस्सा रहा है. यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले कलाकार अक्सर उनके काम के प्रति समर्पण और प्रोफेशनल रवैये की बात करते हैं. सैयामी खेर की अक्षय कुमार को लेकर कही गई तारीफ भी इसी पहलू की तरफ इशारा करती है. उनके लिए अक्षय सिर्फ एक बड़े स्टार नहीं, बल्कि ऐसे कलाकार हैं, जिनसे काम के दौरान काफी कुछ सीखा जा सकता है. एक सीनियर और स्थापित एक्टर के तौर पर अक्षय का अनुभव नए और युवा कलाकारों के लिए सीखने का मौका बन सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

क्या है अक्षय की सबसे बड़ी ताकत?

अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी वर्क एथिक को लेकर होती है. बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जो साल में एक या दो फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन अक्षय ने लंबे समय तक एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. एक फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही दूसरे प्रोजेक्ट में शामिल होना उनके करियर का हिस्सा रहा है. हालांकि, सिर्फ ज्यादा फिल्में करना ही किसी अभिनेता को खास नहीं बनाता. असली चुनौती हर फिल्म में खुद को नए किरदार के हिसाब से ढालना है. अक्षय ने एक्शन हीरो की अपनी इमेज से आगे बढ़कर कॉमेडी, सोशल ड्रामा, बायोपिक और क्राइम-थ्रिलर जैसी अलग-अलग कहानियों में काम किया है. यही विविधता उनके स्टारडम को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सैयामी ने अक्षय संग काम करने को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. अक्षय संग सेट पर हुई मस्ती-मजाक को लेकर सैयामी ने ज़ी न्यूज से खुलकर बात की और बताया कि सेट पर अक्षय कैसे रहते हैं. उनका बिहेवियर और डिसिप्लिन एकदम जबरदस्त रहता है. इस दौरान ये भी बताया कि उन्हें काफी सारी मैजिक ट्रिक्स आती हैं.

क्या है अक्षय कुमार की सबसे खास बात?

सैयामी खेर ने बताया कि 'असल में एक तो अक्षय सर का जो डिसिप्लिन है, वो बहुत इंस्पायरिंग है. क्योंकि वो इतने सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, इतनी सुपरहिट फिल्म्स दी हैं. इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद उनका जो डिसिप्लिन है, समय पर आना, टाइम से सेट पर आना. मतलब वो सेट पर 7 बजे से 6.45 तक पहुंच जाते थे और वो कभी भी सेट पर आने के बाद वैनिटी वैन में नहीं जाते थे, हमेशा सेट पर मौजूद रहते हैं. जो भी हो रहा है, सभी चीजों को देखते हैं. अक्षय सर हर किसी से काफी नॉर्मली पेश आते हैं कि आपको ऐसी इमेज लगती है कि चलो सुपरस्टार मतलब कैसे होंगे, लेकिन उनका जो व्यवहार है, वो हर किसी के साथ काफी नॉर्मल है. वहीं, एक बहुत बड़ी चीज है कि आप कितने भी बड़े क्यों ना हो, यह आपको अक्षय सर जैसे इतने हम्बल और इतने हार्ड वर्किंग इंसान दिखने हैं, तो वो ही बहुत इंस्पायरिंग होता है.'

Akshay Kumar Birthday special Saiyami Kher

सैयामी खेर ने बताया अक्षय कुमार का अनदेखा अंदाज

सैयामी खेर ने बताया कि 'उनके मैजिक ट्रिक्स. मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वह इतने सारे जादू के खेल जानते हैं. इसमें बहुत प्रैक्टिस लगती है, लेकिन वह बहुत बढ़िया जादूगर हैं. यह मेरे लिए बिल्कुल नई बात थी.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More