SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Drishyam 3: एक ही कहानी, लेकिन क्लाइमैक्स होगा अलग, मोहनलाल की दृश्यम 3 कैसे अलग है अजय देवगन की फिल्म का अंत?

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर जारी हो चुकी है. अजय देवगन ने बताया है फिल्म की कहानी मोहनलाल की दृश्यम 3 बिल्कुल अलग है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 09, 2026, 09:09 PM IST | Updated: Sep 09, 2026, 09:13 PM IST
Join

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम दा कन्क्लूजन का ट्रेलर जारी हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया है कि दृश्यम 3 में बदले की कहानी को दिखाया जाएगा. फिल्म में तब्बू एक बार फिर बेटे की मौत का बदला लेगी, वहीं फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है.

फिल्म की कहानी का आखिरी पड़ाव 
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने कहा कि फिल्म दृश्यम 3 उनके लिए केवल एक सीक्वल नहीं है, बल्कि इस कहानी का आखिरी पड़ाव है. ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर ने बताया है कि दूसरे पार्ट के बाद उन्हें भी नहीं पता था कि इस कहानी का तीसरा पार्ट भी बन सकता है.

अजय देवगन ने कहा कि- दृश्यम एक ऐसी फिल्म है जिसके पहले पार्ट की शूटिंग करते हुए हुए आप दूसरे पार्ट की कहानी नहीं बना सकते हैं. इस फ्रेंचाइजी की कहानी वहां से आगे बढ़ती है, जहां से पिछली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी. इसके अलावा कहानी में नई ट्विस्ट और टर्न डालने होते हैं ताकि लोगों के बीच फिल्म को लेकर दिलचस्पी बनी रहे. एक कहानी में रहते हुए हर बार कुछ नया करना इतना आसान नहीं होता है.

फिल्म की कहानी में ढाई साल तक किया काम 
अजय देवगन ने बताया है कि फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक ने राइटर टीम के साथ मिलकर लगभग ढाई साल तक काम किया है. फिल्म की स्क्रिप्ट जब बनकर तैयार हुई  तो लगा कि कहानी को शानदार तरीके से खत्म किया जा सकता है. अजय देवगन ने साफ कहा कि वह कहानी को और ज्यादा खींचना नहीं चाहते हैं. उनका कहना है कि कहानी में अपने चरम पर पहुंच चुकी है. ऐसे में केवल फ्रेंचाइजी के लिए इसे आगे खींचना सही नहीं होगा.

कहानी को अब और नहीं खींचना चाहिए 
अजय देवगन ने साफ-साफ कहा कि अब इस कहानी को और ज्यादा खींचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. एक्टर का कहना है कि फिल्म की कहानी जिस मुकाम पर है इसे खत्म करना ही सही होगा. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिषेक ने तारीफ करते हुए बोला कि जैसे उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी और तैयार की है, वो बेहद शानदार है. लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आएगी. दृश्यम 3 इसलिए नहीं बनी क्योंकि फिल्म की फ्रेंचाइजी तैयार करनी थी बल्कि कहानी को आखिरी अंजाम देने की कोशिश की गई है.

मोहनलाल की दृश्यम 3 से है अलग 
अजय देवगन और मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी को लेकर काफी चर्चा तेज हैं कि दोनों फिल्म के बीच क्या समानता है. इस पर अजय देवगन ने बोला कि उनकी दृश्यम 3 की कहानी मोहनलाल की दृश्यम कहानी से बिल्कुल अलग है. अजय देवगन ने बोला कि उनकी फिल्म की पहली फ्रेंचाइजी मोहनलाल की फिल्म से इंस्पायर्ड थी, लेकिन तीसरे पार्ट की कहानी बिल्कुल अलग है.  

एक्टर ने बताया है कि ऐसा नहीं है कि मलयालम वर्जन की कहानी में कुछ बदलाव करके हिंदी फिल्म बनाई है, ऐसा नहीं है फिल्म की कहानी अलग है. ऐसे में दोनों फिल्मों का क्लाइमैक्स अलग है तो फिल्म को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ गया है.

अजय देवगन चाहते हैं कि मोहनलाल देखें उनकी फिल्म 
अजय देवगन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बोला कि वह दिल से चाहते हैं कि मोहनलाल उनकी फिल्म जरूर देखें. अजय देवग ने कहा कि अगर मोहनलाल सर फिल्म देखने के बाद अपनी राय देते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी. उनसे अप्रूवल मिलना बहुत ही खास है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES