SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सलमान के नक्शेकदम पर यामी गौतम: AI और डीपफेक के खिलाफ उठाई आवाज, बोलीं- 'ओरिजिनल फोटो ही दिखाएं'

Yami Gautam: इस समय एंटरटेनमेंट के सभी बड़े कलाकार एआई और डीपफेक इमेज-वीडियो को लेकर आपत्ति जता रहे हैं और साथ ही इस पर कानूनी एक्शन लेने की बात भी कह रहे हैं. सलमान खान, जूनियर एनटीआर और विजय देवरकोंडा के बाद अब यामी गौतम ने भी फैंस से गुजारिश की है कि वो सिर्फ ओरिजनल फोटो का ही इस्तेमाल करें और फेक फोटोज को न फैलाएं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 04, 2026, 01:01 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 01:35 PM IST
Image Credit: AI और डीपफेक के खिलाफ यामी गौतम ने उठाई आवाज
Join

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 अक्तूबर, 2026 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस और पैपराजी से खास अपील की है. उन्होंने पब्लिक इवेंट्स में ली गई उनकी फोटोज को किसी एआई और फिल्टर का इस्तेमाल कर बेहतर बनाने की कोशिश से बचने की रिक्वेस्ट की है. साथ ही उन्होंने किसी भी एआई फोटो को न फैलाने पर भी जोर दिया है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट एआई द्वारा बनाई गई सेलिब्रिटी कंटेंट को लेकर बढ़ती खबरों के बाद आई है, जिसमें हाल ही में हुए जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर से जुड़ा 'चुट्टामल्ले' गाने का विवाद भी शमिल है.

यामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एआई-जनरेटेड फोटोज पर अपनी राय बताते हुए लिखा, 'मीडिया से एक खास अपील है. प्लीज पब्लिक इवेंट्स में ली गई मेरी फोटोज को एआई से सुधारने या उसे बेहतरीन बनाने की कोशिश न करें. कृपया ओरिजनल तस्वीरों का ही इस्तेमाल करें. 
किसी इंसान की इमेज या रूप को उनकी जानकारी के बिना और परमिशन लिए बिना एआई या फिल्टर न लगाएं. मेरी रिक्वेस्ट का सम्मान करने के लिए आपका धन्यवाद'.

यामी से पहले जूनियर एनटीआर ने लिखा लंबा नोट

यामी गौतम की पोस्ट से पहले सोशल मीडिया पर इस समय 'देवरा' फिल्म के पॉपुलर गाने 'चुट्टामल्ले' पर एआई विवाद चल रहा है, जिसको लेकर जूनियर एनटीआर ने डीपफेक फोटो और वीडियो बनाने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी है. इस वीडियो को देखते ही जूनियर एनटीआर ने एक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने कानूनी कार्यवाही की वार्निंग दी और दूसरे यूजर्स को इसे न देखने, न शेयर करने और न ही उससे जुड़ने की अपील की है. एनटीआर के पोस्ट के बाद तुरंत विजय देवरकोंड़ा और मेगास्टार चिरंजीवी उनके समर्थन में उतर आए.


अपकमिंग फिल्म 'नय्यी नवेली' के बारे में

उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ में शूट की गई फिल्म 'नय्यी नवेली' दिखने में बिल्कुल परफेक्ट नई बहू, एक सनकी परिवार और एक अनसुलझे रहस्य के आसपास घूमती है. फिल्म के टीजर में हमें इस अवस्थी परिवार की दुनिया से मिलवाया गया था, जहां उनकी नई बहू मोहिनी यानी यामी गौतम एक आने से कई सवाल उठने लगते हैं. शादी की आम रस्मों के बीच ये कहानी जल्द ही एक ऐसा रूप ले लेती है, जिसे समझाना बेहद मुश्किल है.

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं यामी गौतम

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस यामी गौतम ने कहा, 'नय्यी नवेली' ने मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका दिया जो परिवार, कॉमेडी,फीलिंग्स, इमेजिनेशन और एक्शन के बीच आसानी से घुलमिल जाता है, फिर भी दिल से जुड़ा रहता है. बालाजी सर, आनंद सर, हिमांशु, कलर येलो की टीम और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ काम करना कमाल का एक्सपीरियंस था. मैं ऑडियंस के लिए इस दशहरा मोहिनी से मिलने और उसे खुद जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं'. आपको बता दें कि ये फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES