)
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 अक्तूबर, 2026 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस और पैपराजी से खास अपील की है. उन्होंने पब्लिक इवेंट्स में ली गई उनकी फोटोज को किसी एआई और फिल्टर का इस्तेमाल कर बेहतर बनाने की कोशिश से बचने की रिक्वेस्ट की है. साथ ही उन्होंने किसी भी एआई फोटो को न फैलाने पर भी जोर दिया है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट एआई द्वारा बनाई गई सेलिब्रिटी कंटेंट को लेकर बढ़ती खबरों के बाद आई है, जिसमें हाल ही में हुए जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर से जुड़ा 'चुट्टामल्ले' गाने का विवाद भी शमिल है.
यामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एआई-जनरेटेड फोटोज पर अपनी राय बताते हुए लिखा, 'मीडिया से एक खास अपील है. प्लीज पब्लिक इवेंट्स में ली गई मेरी फोटोज को एआई से सुधारने या उसे बेहतरीन बनाने की कोशिश न करें. कृपया ओरिजनल तस्वीरों का ही इस्तेमाल करें.
किसी इंसान की इमेज या रूप को उनकी जानकारी के बिना और परमिशन लिए बिना एआई या फिल्टर न लगाएं. मेरी रिक्वेस्ट का सम्मान करने के लिए आपका धन्यवाद'.
यामी गौतम की पोस्ट से पहले सोशल मीडिया पर इस समय 'देवरा' फिल्म के पॉपुलर गाने 'चुट्टामल्ले' पर एआई विवाद चल रहा है, जिसको लेकर जूनियर एनटीआर ने डीपफेक फोटो और वीडियो बनाने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी है. इस वीडियो को देखते ही जूनियर एनटीआर ने एक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने कानूनी कार्यवाही की वार्निंग दी और दूसरे यूजर्स को इसे न देखने, न शेयर करने और न ही उससे जुड़ने की अपील की है. एनटीआर के पोस्ट के बाद तुरंत विजय देवरकोंड़ा और मेगास्टार चिरंजीवी उनके समर्थन में उतर आए.
A sincere request to the media Please refrain from using AI to alter or enhance my photographs from public appearances. Kindly use images in original form. Altering or manipulating an individual’s image or likeness using AI should not be done without their knowledge and consent. Thank you in advance for respecting my request!
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) October 4, 2026
उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ में शूट की गई फिल्म 'नय्यी नवेली' दिखने में बिल्कुल परफेक्ट नई बहू, एक सनकी परिवार और एक अनसुलझे रहस्य के आसपास घूमती है. फिल्म के टीजर में हमें इस अवस्थी परिवार की दुनिया से मिलवाया गया था, जहां उनकी नई बहू मोहिनी यानी यामी गौतम एक आने से कई सवाल उठने लगते हैं. शादी की आम रस्मों के बीच ये कहानी जल्द ही एक ऐसा रूप ले लेती है, जिसे समझाना बेहद मुश्किल है.
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस यामी गौतम ने कहा, 'नय्यी नवेली' ने मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका दिया जो परिवार, कॉमेडी,फीलिंग्स, इमेजिनेशन और एक्शन के बीच आसानी से घुलमिल जाता है, फिर भी दिल से जुड़ा रहता है. बालाजी सर, आनंद सर, हिमांशु, कलर येलो की टीम और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ काम करना कमाल का एक्सपीरियंस था. मैं ऑडियंस के लिए इस दशहरा मोहिनी से मिलने और उसे खुद जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं'. आपको बता दें कि ये फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.