App

राम नगरी में कंगना: अयोध्या में भगवान श्रीराम को किया दंडवत प्रणाम, रामलल्ला के दर्शन कर बोलीं- यहां आना सौभाग्य की बात

कंगना रनौत ने हाल ही में अयोध्या पहुंचकर राम लल्ला के दर्शन किए और भक्ति भाव में लीन दिखीं. सिल्क साड़ी और गजरे वाले ट्रेडिशनल लुक में कंगना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

राम नगरी में कंगना: अयोध्या में भगवान श्रीराम को किया दंडवत प्रणाम, रामलल्ला के दर्शन कर बोलीं- यहां आना सौभाग्य की बात
Image Credit: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अयोध्या के राम लल्ला के दर्शन किए (instagram/kanganaranaut)

Kangana Ranaut Saree Look: बॉलीवुड की क्वीन और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं बल्कि उनकी भक्ति है. कंगना हाल ही में अयोध्या के भव्य राम मंदिर पहुंचीं और प्रभु राम लल्ला के दर्शन किए. ट्रेडिशनल लुक में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस खास ट्रिप की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं. दर्शन के बाद कंगना ने मीडिया से बात करते हुए इस यात्रा को अपना बड़ा सौभाग्य बताया.

एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने हाल ही में अयोध्या धाम का दौरा किया. उन्होंने राम मंदिर में जाकर भगवान राम के सामने हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कंगना राम लल्ला की मूर्ति के सामने सिर झुकाए खड़ी नजर आ रही हैं. उनके चेहरे की शांति और भक्ति साफ देखी जा सकती है. कंगना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जय श्री राम. जय अयोध्या धाम." फैंस उनकी इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.

ट्रेडिशनल लुक में बिखेरा सादगी का जलवा

अयोध्या दर्शन के लिए कंगना ने बेहद खूबसूरत और एथनिक लुक चुना था. उन्होंने ऑफ-व्हाइट और ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्ड जरी का हैवी वर्क था. इसके साथ उन्होंने ब्राइट पिंक-रेड कलर का ब्लाउज मैच किया था जो उनके लुक को एकदम निखार रहा था. ज्वेलरी की बात करें तो कंगना ने क्लासिक गोल्ड चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं. बालों में लगा सफेद फूलों का गजरा उनके लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहा था.

 

 

फैंस और पुजारियों के बीच दिखीं एक्ट्रेस

अयोध्या मंदिर परिसर में कंगना को देखते ही वहां मौजूद फैंस और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई. हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा. इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने कंगना के माथे पर तिलक लगाया और उन्हें आशीर्वाद दिया. कंगना ने भी बेहद सादगी से सभी का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आईं. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कंगना का यह सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.

"अयोध्या आना बहुत बड़ा सौभाग्य है"

दर्शन करने के बाद कंगना ने मीडिया से बातचीत की. एएनआई से बात करते हुए कंगना ने कहा कि पवित्र अयोध्या भूमि पर आना हमेशा ही बहुत बड़े सौभाग्य की बात होती है. उन्होंने बताया कि आज जब हमें दर्शन करने का मौका मिला तो इस पवित्र और पावन भूमि को देखकर दिल बहुत खुश हो गया. कंगना ने आगे कहा कि इस बड़े और सुंदर मंदिर परिसर में जो बाकी मंदिर बने हैं, वे भी बहुत अद्भुत हैं. मुझे लगता है कि यहां पूरे परिवार के साथ कम से कम एक पूरा दिन बिताना पड़ेगा ताकि मन को पूरी शांति और संतुष्टि मिल सके. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More