भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /25 साल पुराना नाता: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे राजपाल यादव, राम मंदिर-हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना; करेंगे 2500 शिवलिंग की स्थापना

25 साल पुराना नाता: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे राजपाल यादव, राम मंदिर-हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना; करेंगे 2500 शिवलिंग की स्थापना

Rajpal Yadav Visits Ayodhya: एक्टर राजपाल यादव ने अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. 25 साल पुराने जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वे अपने ब्रह्मलीन गुरु की प्रेरणा से अयोध्या के भक्तमाल आश्रम में विश्व कल्याण के लिए 2500 शिवलिंग बनवा रहे हैं. मंदिर के नए स्वरूप को देख वे काफी इमोशनल नजर आए.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 03, 2026, 07:43 AM IST|Updated: Oct 03, 2026, 08:39 AM IST
joinshare
25 साल पुराना नाता: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे राजपाल यादव, राम मंदिर-हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना; करेंगे 2500 शिवलिंग की स्थापना
Image Credit: राम मंदिर अयोध्या पहुंचे राजपाल यादव

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले भव्य राममंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की. इसके बाद वे हनुमानगढ़ी भी गए, जहां उन्होंने बजरंगबली के सामने सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर में उन्होंने करीब 40 मिनट का वक्त बिताया. राजपाल यादव ने बताया कि वे अयोध्या में ही रात को रुकेंगे. उन्होंने कहा कि राममंदिर बनने के बाद अयोध्या पूरी तरह से बदल चुकी है और यहां आकर मन को अलग ही शांति और सुकून मिलता है.

राजपाल यादव ने अयोध्या से अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए बताया कि इस पावन नगरी से उनका जुड़ाव करीब 25 साल पुराना है. उन्होंने अपने गुरु पूज्य दद्दा जी को याद किया, जो साल 2020 में ब्रह्मलीन हो गए थे. एक्टर ने कहा कि जब भी उनके दद्दा जी अयोध्या आते थे, तो उन्हें भी गुरुजी के साथ यहां आने और दर्शन करने का सौभाग्य मिलता था. उन्होंने बताया कि आज जब वे मंदिर परिसर में घूम रहे थे, तो उन्हें अपने गुरुजी की साधना और उनकी कही बातें याद आ रही थीं. यहां का नया स्वरूप देखकर वे काफी खुश नजर आए.

Ayodhya, UP: Actor Rajpal Yadav arrived in Ayodhya, where he offered prayers at the Ram Mandir and Hanumangarhi pic.twitter.com/Cd57P9rqjY

— IANS (@ians_india) October 2, 2026

विश्व कल्याण के लिए शिवलिंग निर्माण का संकल्प

राजपाल यादव ने बताया कि उनके पूज्य दद्दा जी हमेशा दुनिया की भलाई और विश्व कल्याण के लिए शिवलिंग बनवाया करते थे. शिवलिंग के निर्माण के साथ-साथ वे हमेशा प्रभु श्रीराम के चरणों का ध्यान करते थे. एक्टर ने बताया कि दद्दा जी की प्रेरणा से ही अब तक 132 बड़ी धार्मिक कथाओं का आयोजन कराया जा चुका है. इन आयोजनों की सबसे खास बात ये थी कि इसमें भगवान श्रीराम के आदर्श आचरण और भगवान श्रीकृष्ण की पावन भागवत कथा का एक सुंदर संगम देखने को मिलता था. वे खुद भी इन आयोजनों से हमेशा दिल से जुड़े.

 ‘कमाल कर दिया पायलट जी...’, घायल स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, बहादुरी के मुरीद हुए सलमान खान; दिल से किया सैल्यूट

भक्तमाल आश्रम में तैयार हो रहे 2500 शिवलिंग

साथ ही उन्होंने आगे बताया कि अपने गुरुजी के संकल्प को पूरा करने के लिए अब अयोध्या की धरती पर 2500 शिवलिंग बनाने का काम चल रहा है. ये धार्मिक कार्य यहां के फेमस भक्तमाल आश्रम में किया जा रहा है. राजपाल यादव ने कहा कि उनकी हमेशा से दिली तमन्ना थी कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर भी शिवलिंग का निर्माण जरूर कराया जाए. आज उनके गुरुजी की इच्छा के मुताबिक विश्व कल्याण की भावना से ये बड़ा काम यहां पूरा कराया जा रहा है. इस सेवा कार्य से जुड़कर उन्हें अंदर से बेहद खुशी और संतोष महसूस हो रहा है.

Ayodhya, UP: Actor Rajpal Yadav says, "I have had a connection with Ayodhya for the past 25 years because of my deeply revered 'Dadda-ji,' who attained Brahmleen in 2020. He was my Guruji..." pic.twitter.com/wL6FCYxMAq

— IANS (@ians_india) October 2, 2026

रामदरबार में टेका माथा और घूमा पूरा परिसर

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे राजपाल यादव राममंदिर पहुंचे थे. उन्होंने गर्भगृह में रामलला के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और फिर रामदरबार में जाकर माथा टेका. इसके बाद उन्होंने मंदिर के पूरे परकोटे का चक्कर लगाया और परिसर में बने दूसरे मंदिरों के भी दर्शन किए. करीब 40 मिनट तक राममंदिर में समय बिताने के बाद वे सीधे हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए. हनुमानगढ़ी पहुंचकर उन्होंने बजरंगबली के आगे शीश नवाया, देश के लोगों के कल्याण और सुख-शांति के लिए संकटमोचन हनुमानजी से दिल खोलकर मंगल कामना की प्रार्थना की.

हनुमानगढ़ी में संतों ने किया भव्य स्वागत

हनुमानगढ़ी परिसर पहुंचने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने राजपाल यादव का जोरदार स्वागत किया. दर्शन-पूजन संपन्न होने के बाद महंत जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में रामलला और पवनपुत्र हनुमानजी की सुंदर प्रतिमा भेंट की. साथ ही उन्हें श्रद्धापूर्वक रामनामा दुपट्टा भी ओढ़ाया. संतों से मिले इस प्यार और सम्मान से अभिनेता काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने संतों का आभार जताते हुए कहा कि वे इस पूरी रात अयोध्या धाम में ही विश्राम करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajpal Yadav