CJP के समर्थन में सड़क पर उतरे इमरान खान, छात्रों के साथ दिया साथ… क्रांति मैदान से पुलिस ने लिया हिरासत में
मुंबई में अभिनेता इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एक्टर इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं. एक्टर CJP के प्रदर्शन के समर्थन में छात्रों का सपोर्ट करने पहुंचे थे.
आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान चर्चा में हैं. इस बार वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि CJP प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में हैं. 10 अक्टूबर 2026 में इमरान खान मुंबई में CJP के समर्थन में सड़क पर उतरे, उन्होंने छात्रों के साथ मार्च किया. सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़ा वीडियो भी सामने आया था. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से एक्टर इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि यहां पर बिना परमिशन के बड़ी मात्रा में लोग जमा हुए थे.
इमरान खान और तुषार गांधी को लिया हिरासत में
मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर 2026 को CJP के दिल्ली प्रदर्शन के समर्थन के सपोर्ट में मुंबई में आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया. यह आंदोलन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया है. इस आंदोलन की अगुवाई तुषार गांधी करने वाले थे. पुलिस ने सुबह ही उन्हें डिटेन किया. मुंबई पुलिस ने क्रांति मैदान के आसपास बैरिकेडिंग और प्रदर्शन से पहले ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया. एक्टर इमरान खान और महात्मा गांधी के परपोते और सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी को हिरासत में लिया.
तुषार गांधी को डीएन नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. उनके समर्थन में शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत डीएन नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे. अगस्त क्रांति मैदान में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. प्रदर्शन में शामिल होने पर पहुंच रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. शिवसेना नेता का कहना है कि जब पुलिस तुषार गांधी को नहीं छोड़ेगी वह पुलिस स्टेशन में बैठे रहेंगे.
इमरान खान अपकमिंग फिल्म
एक्टर इमरान खान लगभग 10 साल बाद बतौर लीड एक्टर हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. वह आखिरी बार फिल्म कट्टी बट्टी 2015 में नजर आई थी. इस भी उन्होंने हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस में कैमियो किया था. एक्टर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम में नजर आएंगे. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 दिसंबर को रिलीज हो सकती है.
इमरान खान करियर
इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी. साल 1988 में रिलीज फिल्म कयामत से कयामत तक में नजर आए थे. फिल्म में वह बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे. बतौर लीड एक्टर वह फिल्म जाने तू या जाने ना 2008 में नजर आए थे. फिल्म सुपरहिट थी. उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था. एक्टर आई हेट लव स्टोरीज, डेली बेली, मेरे ब्रदर की दुल्हन, एक मैं और एक दू और मटरू की बिजली का मंडाला जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.