App

जब बुलावा आता है तो कोई मना नहीं कर सकता! पहली बार पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे आफताब शिवदासानी; बोले- ‘यहां बहुत सारी चीजें...’

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी पहली बार पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लेकर खुद को बेहद लकी बताया. इस खास मौके पर आफताब ने ओडिशा के कल्चर की तारीफ की और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को एक खास मैसेज भी दिया. चलिए बताते हैं उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए मीडिया से क्या कहा.

जब बुलावा आता है तो कोई मना नहीं कर सकता! पहली बार पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे आफताब शिवदासानी; बोले- ‘यहां बहुत सारी चीजें...’
Image Credit: पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद खुश दिखे आफताब शिवदासानी (Screenshot and AI)

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और प्रोड्यूसर आफताब शिवदासानी पहली बार ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे. मंदिर के अंदर भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद आफताब के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली. बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपनी फीलिंग्स शेयर कीं. आफताब ने बताया कि वे पिछले कई सालों से पुरी आने का प्लान बना रहे थे, लेकिन किसी न किसी वजह से उनका ये प्लान कैंसिल हो जाता था. उन्होंने कहा, ‘जब भगवान जगन्नाथ आपको बुलाते हैं, तो कोई भी मना नहीं कर सकता. आज जब फाइनली उनका बुलावा आया, तो मैं खुद को रोक नहीं पाया और दर्शन करने चला आया’.  

भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद आफताब काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपना एक्सपीरियंस सबके साथ शेयर किया. मीडिया से बात करते हुए आफताब ने बताया कि वे अभी मंदिर से दर्शन करके बाहर आ रहे हैं और उन्हें अंदर से बहुत सुकून महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘जब भगवान जगन्नाथ का बुलावा आता है, तो कोई भी इंसान आने से मना नहीं कर सकता है. मेरी काफी सालों से यहां आने की इच्छा थी, लेकिन किसी वजह से मैं आ नहीं पा रहा था. आज भगवान ने खुद बुलाया तो मैं चला आया और इसके लिए मैं दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं. मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है कि मेरे दर्शन इतने अच्छे और आराम से हो गए’.

खुद को लकी मानते हैं आफताब

एक्टर ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि वे खुद को बहुत लकी मानते हैं कि उन्हें इतने शांत और अच्छे माहौल में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का मौका मिला. आफताब ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि मंदिर के अंदर जाकर उन्हें एक अलग ही सुकून और शांति महसूस हुई. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे भगवान के इतने अच्छे दर्शन करने को मिले और मैं यही उम्मीद करता हूं कि वे मुझे जल्द ही फिर से वापस बुलाएं. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि मुझे इस पवित्र जगह पर बार-बार बुलाया जाए और मैं भी यहां बार-बार आना चाहता हूं. मैं यहां पहली बार आया हूं, इसलिए मुझे ये सब देखकर बहुत अच्छा लग रहा है’.

ओडिशा के लोगों और कल्चर की तारीफ

इतना ही नहीं, पुरी के मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आफताब शिवदासानी ने ओडिशा और यहां रहने वाले लोगों की भी दिल खोलकर तारीफ की. आफताब ने अपना खास एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे ओडिशा आकर बहुत अच्छा लगता है और किसी न किसी काम की वजह से मेरा यहां आना-जाना लगा रहता है. मुझे यहां के लोग, यहां का कल्चर और भी कई चीजें बहुत पसंद हैं, लेकिन सबसे खास बात ये है कि यहां के लोग मुझे बहुत प्यार देते हैं’. आफताब का मानना है कि ओडिशा की मेहमाननवाजी और यहां का पॉजिटिव माहौल ऐसा है कि यह किसी का भी दिल आसानी से जीत सकता है. उनकी ढेरों फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को दिया खास मैसेज

इस खास बातचीत के दौरान न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने आफताब शिवदासानी से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए एक खास मैसेज देने को कहा. इंटरव्यू के बीच सवाल किया गया कि बॉलीवुड और इंडस्ट्री के जो भी लोग उन्हें इस वक्त देख या सुन रहे हैं, वे उन सभी से क्या कहना चाहेंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए आफताब शिवदासानी ने बिना किसी दिखावे के बहुत ही सिंपल और दिल छू लेने वाली बात कही. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उनसे मैं बस यही कहना चाहूंगा कि हमेशा खुश रहें और अपने काम से लोगों की सेवा करते रहें.’ आफताब शिवदासानी का ये सादगी भरा और पॉजिटिव अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

आफताब शिवदासानी के मंदिर दर्शन और उसके बाद दिए गए इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फैंस अपने इस फेवरेट एक्टर को इतने सिंपल और भक्ति वाले अंदाज में देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिस तरह आफताब ने बिना किसी दिखावे के भगवान के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर कीं और जरूरतमंदों की हेल्प करने का मैसेज दिया, वो सच में काबिले तारीफ है. उनकी ये सादगी लोगों के दिल को छू गई है और हर कोई उनके इस नेचर की जमकर तारीफ कर रहा है. अब बस यही दुआ है कि भगवान जगन्नाथ जल्द ही आफताब की ये विश पूरी करें और उन्हें एक बार फिर पुरी आकर दर्शन करने का चांस मिले.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More