जब भी दुनिया के सबसे फेमस फिल्मी मॉन्स्टर्स की बात होती है, तो गॉडजिला का नाम सबसे पहले आता है. साल 1954 में जापान के तोहो स्टूडियो ने पहली बार इस विशालकाय जीव को बड़े पर्दे पर उतारा था. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये किरदार आने वाले 70 सालों तक ऑडियंस के दिलों पर राज करेगा. आज गॉडजिला सिर्फ एक फिल्मी विशालकाय जी नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के पॉप कल्चर का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. यही वजह है कि 1954 से लेकर 2026 तक इस फ्रेंचाइजी की टोटल 39 फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें हालिया रिलीज ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी शामिल है.
1/5
2/5
3/5
4/5
5/5