App

बॉलीवुड में कैसे हुई इंडी पॉप म्यूजिक की शुरुआत? मजबूरी ने पैदा कर दिए ऐसे हालात... कुमार सानू ने बताया 90s को वो सच; जो कोई नहीं जानता

90s में अपनी दमदार आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने हाल ही में भारत में इंडी पॉप म्यूजिक की शुरुआत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ये म्यूजिर शौक से नहीं, बल्कि काम न मिलने की मजबूरी से पैदा हुआ था. चलिए बताते हैं उन्होंने उस दौर के बारे में और क्या-क्या बताया.

बॉलीवुड में कैसे हुई इंडी पॉप म्यूजिक की शुरुआत? मजबूरी ने पैदा कर दिए ऐसे हालात... कुमार सानू ने बताया 90s को वो सच; जो कोई नहीं जानता
Image Credit: इंडी पॉप म्यूजिक की शुरुआत पर कुमार सानू ने साझा किए पुराने किस्से (AI)

90s में अपनी शानदार और दमदार आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू इन दिनों अपने नए और ट्रेंडिंग गाने ‘सुनियो जरा’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच उन्होंने देश में इंडी पॉप म्यूजिक की शुरुआत को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प खुलासा किया. हाल ही में IANS के साथ खास बातचीत करते हुए कुमार सानू ने 90s के म्यूजिक इंडस्ट्री के माहौल पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि भारत में इंडी पॉप म्यूजिक किसी बड़े शौक या पहले से की गई प्लानिंग की वजह से शुरू नहीं हुआ था, बल्कि उस दौर के कलाकारों की मजबूरी ने इसे जन्म दिया था.

इन दिनों डिजिटल और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बढ़ने से हर किसी के लिए गाना बनाना काफी आसान हो गया है. जब कुमार सानू से पूछा गया कि क्या इसी वजह से आज इंडी म्यूजिक का दौर फिर से वापस आ रहा है, तो उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए अपनी राय रखी. सानू ने बताया, ‘इस बदलाव के पीछे दो-तीन बड़ी वजहें हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह मजबूरी है. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि जब कोई अच्छा गाने वाला कलाकार दिन-रात मेहनत करने के बाद भी खाली बैठा रहता है और उसे कहीं काम नहीं मिलता, तो उसके पास क्या रास्ता बचता है? ऐसे हालात में इंसान मजबूर होकर खुद के एल्बम बनाना शुरू कर देता है’.

Kumar Sanu on Indie Pop Music In India

बॉलीवुड में काम पाने की उम्मीद में बनते थे एल्बम

कुमार सानू ने उस दौर में नए और संघर्ष करने वाले सिंगर्स की सोच को बहुत ही आसान भाषा में सबके सामने रखा. उन्होंने बताया, ‘उस समय जो भी नए लड़के या लड़कियां म्यूजिक की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे, उनके दिमाग में बस एक ही बात चलती थी कि कैसे भी करके थोड़े बहुत पैसों का इंतजाम हो जाए और खुद का एक एल्बम रिकॉर्ड हो जाए. हर किसी के दिल में बस यही आस रहती थी कि अगर लोगों ने इस एल्बम को पसंद कर लिया और गाने चल निकले, तो शायद इसी के दम पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में गाने का मौका मिल जाएगा. उस दौर में लगभग हर उभरते कलाकार की यही कहानी और सपरना था’.

सिंगल एल्बम के बाद फिल्म म्यूजिक ने फिर जमाया कब्जा

उनकी बातों से समझ आ गया कि उस दौर में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना कितना मु्श्किल था. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिंगर ने बताया कि उन दिनों म्यूजिक की दुनिया में हर कोई अपने दायरे में सिमटकर अलग-अलग काम करता था. उन्होंने बताया, ‘अगर इसे बिल्कुल सीधी और आसान भाषा में कहा जाए, तो ये सब सिर्फ एक मजबूरी थी. इसी मजबूरी के चलते संगीत के बाजार में एक नई शुरुआत हुई और देश में सिंगल एल्बम का चलन तेजी से बढ़ा, लेकिन ये बदलाव ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया और कुछ ही वक्त बाद हिंदी फिल्मों के गानों ने एक बार फिर पूरे मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली’.

Kumar Sanu Remarkable Journey in Music Industry

म्यूजिक की दुनिया में कुमार सानू का शानदार सफर

अगर 90s के बॉलीवुड म्यूजिक की बात हो और कुमार सानू का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. उस दौर में उनकी आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोलता था. उन्होंने अपने लंबे और शानदार करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं और गुनगुनाते हैं. अपनी इसी लाजवाब सिंगिंग के दम पर उन्होंने साल 1991 से लेकर 1995 तक लगातार 5 बार फिल्मफेयर का बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड अपने नाम कर यूनिक रिकॉर्ड बनाया था. म्यूजिक की दुनिया में उनके इस जबरदस्त कॉन्ट्रिब्यूशनको देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2009 में ‘पद्म श्री’ सम्मान से भी नवाजा था.

21 साल बाद साथ लौटी कुमार सानू-उदित नारायण की जोड़ी

अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो कुमार सानू ने अभी हाल ही में बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ के पहले गाने ‘सुनियो जरा’ को अपनी आवाज दी है. इस गाने की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें 90 के दशक के दो बड़े सिंगर कुमार सानू और उदित नारायण पूरे 21 साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से एक साथ गाते हुए सुनाई दे रहे हैं. दोस्ती और पुरानी यादों से जुड़े इस इमोशनल गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं, वहीं इसका दिल छू लेने वाला म्यूजिक राही ने कंपोज किया है. बॉलीवुड के दोनों दिग्गज सिंगर्स की इस जुगलबंदी को सुनकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More