भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /5 साल का लंबा इंतजार, 8 एपिसोड वाली धांसू सीरीज... दूसरा सीजन आते ही Netflix पर करने लगा नंबर 1 पर ट्रेंड; क्या आपने देखा?

5 साल का लंबा इंतजार, 8 एपिसोड वाली धांसू सीरीज... दूसरा सीजन आते ही Netflix पर करने लगा नंबर 1 पर ट्रेंड; क्या आपने देखा?

Written ByVandana Saini
Published: Nov 24, 2026, 09:38 IST|Updated: Nov 24, 2026, 10:00 IST
joinshare

ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज आती हैं, लेकिन कुछ ही फिल्में और सीरीज ऐसे होते हैं, जिनका ओटीटी ऑडियंस बेसब्री से इंतजार करती है. खासकर तब जब किसी सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा हो और लोग उसकी आगे की कहानी जानने के लिए बेचैन हों. इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जिस सीरीज के दूसरे सीजन का लोग 5 साल से इंतजार कर रहे थे, वो ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है और स्ट्रीम होते ही ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड भी करने लगी. इतना ही नहीं, तीन दिनों में इस सीरीज ने सबसे ज्यादा व्यूअरशिप बटोरी है और ओटीटी ऑडियंस इसको खूब पसंद भी कर रही है. 

Dindhora 2 Trending on Netflix 1/5

5 साल बाद लौटी फैंस की पसंदीदा सीरीज

इस सीरीज को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है और हर तरफ बस इसी की बातें हो रही हैं. इसका पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. अब पूरे 5 साल के लंबे इंतजार के बाद मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए हैं और आते ही इस सीरीज ने फिर से धमाल मचा दिया है. इसके हर एपिसोड की लंबाई करीब 30 से 35 मिनट है, इसलिए लोग बिना रुके एक ही बार में पूरी सीरीज देख रहे हैं. सीरीज में लीड एक्टर का डबल या ट्रिपल नहीं बल्कि पूरे 9 अलग किरदारों में नजर आना फैंस के लिए किसी बडे सरप्राइज से कम नहीं है.
Dindhora 2 Trending on Netflix 2/5

नेटफ्लिक्स पर छाया ‘ढिंढोरा 2’ का जादू

अब तक तो आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि हम यहां फेमस यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम की नई सीरीज ‘ढिंढोरा 2’ की बात कर रहे हैं, जो 20 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है और रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बना चुका है. जहां इसके पहले पार्ट की कहानी 11 करोड रुपये के लॉटरी टिकट के इर्द गिर्द घूमती दिखी थी, वहीं इस बार मेकर्स ने सारा फोकस फैंस के सबसे प्यारे किरदार टीटू मामा पर रखा है. भुवन एक बार फिर अपने उसी देसी स्वैग और कमाल की कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसा रहे हैं और लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना रहे हैं.
Dindhora 2 Trending on Netflix 3/5

टीटू मामा और कविता मामी की नई मुसीबतें

इस बार ‘ढिंढोरा 2’ की कहानी पूरी तरह से टीटू मामा यानी भुवन बाम और उनकी पत्नी कविता मामी यानी संजीदा शेख की लाइफ के आसपास घूमती है. नए सीजन में ये दोनों कविता के पापा कवलजीत सिंह से अपने पुराने रिश्ते सुधारने और सब कुछ ठीक करने के लिए वापस अपने गांव जाते हैं, लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला. जैसे ही वे गांव पहुंचते हैं, उन्हें 11 करोड रुपये के एक बडे घाटे और पिछले सीजन की लॉटरी वाली घटना के बुरे असर को झेलना पडता है. इन सब परेशानियों की वजह से घर में फिर से काफी टेंशन और नए मजेदार झगडे शुरू हो जाते हैं.
Dindhora 2 Trending on Netflix 4/5

पुराने दुश्मन की एंट्री से बढ़ा ड्रामा

कहानी में सबसे बड़ा और मजेदार मोड़ तब आता है, जब ‘विषधर’ की अचानक एंट्री होती है. विषधर न सिर्फ कविता का पुराना आशिक रह चुका है, वो टीटू मामा का जिगरी दोस्त भी था, लेकिन अब उनका पक्का दुश्मन बन चुका है. उसकी इस वापसी से टीटू और कविता की जिंदगी में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है. पूरे घर में जमकर हंगामा और टकराव देखने को मिलता है. इस बार मेकर्स ने हंसी-मजाक और कॉमेडी के साथ-साथ इमोशंस और फैमिली ड्रामा का भी जबरदस्त तड़का लगाया है. स्नेहा शेट्टी कोहली के बेहतरीन डायरेक्शन में बने इस नए सीजन ने दर्शकों का दिल पूरी तरह से जीत लिया है.
Dindhora 2 Trending on Netflix 5/5

शानदार स्टारकास्ट ने जीता सबका दिल

इस सीरीज की सक्सेस के पीछे इसकी दमदार स्टारकास्ट की मेहनत भी साफ नजर आती है. सीरीज में में भुवन बाम ने अकेले 9 अलग-अलग रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. उनके अलावा संजीदा शेख, कवलजीत सिंह और हेमंत पांडे जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अपने किरदारों में जान फूंक दी है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे अब तक का बेस्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बता रहे हैं. अगर आपने अभी तक ये 8.7 रेटिंग वाली सीरीज नहीं देखी है, तो इस हफ्ते इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं और नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें.
TAGS:
OTT Trending Series
OTT

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चीन ने नदी पर बिछाया 'पावर ट्रैप', अरुणाचल के पास बना रहा 'महाबांध'; भारत के एक फैसले से बढ़ेगी ड्रैगन की टेंशन

चीन ने नदी पर बिछाया 'पावर ट्रैप', अरुणाचल के पास बना रहा 'महाबांध'; भारत के एक फैसले से बढ़ेगी ड्रैगन की टेंशन

2

शराब की दुकान के बाहर टेबल-कुर्सी लगाकर बैठे डॉक्टर, सागर में बोतल लेने वालों की हो रही जांच

3

महाराष्ट्र की ट्रेनों पर पत्थरबाजों का आतंक: दुरंतो एक्सप्रेस की खिड़की पर बरसाए पत्थर, हमले से चटका ट्रेन का शीशा

4

कौन हैं अरमान जैन, जिनके हाथ का खाना खाने के लिए बेताब हुई पूरी कपूर फैमिली? स्पेशल गेस्ट ने दिया सरप्राइज

5

साड़ी में साइकिल राइड, देखते रह गए लोग: दुबई की शेख जायेद रोड पर भारतीय महिला ने किया कमाल; VIDEO वायरल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.