App

महाराष्ट्र की ट्रेनों पर पत्थरबाजों का आतंक: दुरंतो एक्सप्रेस की खिड़की पर बरसाए पत्थर, हमले से चटका ट्रेन का शीशा

महाराष्ट्र में मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे ट्रेन के A2 कोच की खिड़की का बाहरी शीशा चटक गया. बीते दिनों एक और ट्रेन पर हमला करने का मामला सामने आया था.

महाराष्ट्र की ट्रेनों पर पत्थरबाजों का आतंक: दुरंतो एक्सप्रेस की खिड़की पर बरसाए पत्थर, हमले से चटका ट्रेन का शीशा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मनीष नगर के पास मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया, जिससे ट्रेन की खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया. घटना की पुष्टि रेलवे अधिकारियों की ओर से की गई है. इससे पहेल भी महाराष्ट्र में ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया था.    

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बीते सोमवार ( 23 नवंबर 2026) को ट्रेन अजनी रेलवे स्टेशन से आगे निकली ही थी कि तभी किसी चीज के टकराने से A2 कोच की खिड़की का बाहरी शीशा चटक गया. नागपुर डिवीजन के नागपुर सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, अजनी रेलवे स्टेशन के आगे मनीष नगर के पास क अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस के A2 कोच पर पत्थर फेंके, जिससे खिड़की का बाहरी शीशा डैमेज हो गया.    

वर्धा रेलवे स्टेशन के पास हुई ट्रेन की मरम्मत

इस घटना के बावजूद ट्रेन बिना किसी रुकावट के अपनी मंजिल की ओर बढ़ती रही. वर्धा रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत की. हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. 

इससे एक महीने पहले भी नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस की ट्रेन नंबर 12290 पर बोरखेड़ी स्टेशन के पास पथराव हुआ था, जिसमें कोच A-1, B-2 और B-5 की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे. इस घटना में भी किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई नुकसान हुआ. 

खिड़की से टकराया फेंका हुआ पत्थर

घटना को लेकर रेलवे ने बताया,' तकरीबन रात 8 बजकर 46 मिनट पर सूचना मिलने पर, RPF/GRP के कर्मचारियों ने बोरखेड़ी-सिंधी सेक्शन के बीच 803 किलोमीटर से 796 किलोमीटर तक तलाशी ली. बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांवों के आस-पास के इलाकों की भी जांच की गई. यहां पुलिस पाटिल समेत स्थानीय निवासियों से पूछताछ की गई. कोई संदिग्ध व्यक्ति या ठोस सबूत नहीं मिला. एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि लगभग 8 बजकर 27 मिनट पर बहार से कोई चीज या पत्थर खिड़की से आकर टकराया था.'

मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत पर भी पत्थर से हमला

एक अन्य घटना में सूरत के पास मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पथराव किया गया. बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी ट्रेन में सवार थीं. हालांकि, उनके दूसरी कोच में बैठे होने की जानकारी दी गई. घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस हमले के सिलसिले में एक संदिग्ध को पकड़ लिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More