App

चिराग पासवान से शादी की खबरों पर पूर्व CM की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या था उस किताब का राज?

चिराग पासवान से शादी की अफवाहों पर आरुषि निशंक ने जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि 2024 में वायरल तस्वीर और किताब को लेकर कैसे शुरू हुई थी चर्चा.

चिराग पासवान से शादी की खबरों पर पूर्व CM की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या था उस किताब का राज?
Image Credit: Arushi Nishank

आरुषि निशंक: अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वजह है केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ उनकी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहें. सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं.अब आरुषि ने खुद इस मामले पर अपनी बात रखी है.आरुषि ने साफ किया है कि चिराग पासवान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि वो चिराग से मिलने शादी का कार्ड देने नहीं गई थीं, बल्कि उन्हें बधाई देने और एक किताब भेंट करने गई थीं.लोगों ने उसी किताब को शादी का कार्ड समझ लिया और फिर शादी की खबरें फैल गईं.

किताब को समझ लिया शादी का कार्ड

दरअसल, साल 2024 में आरुषि निशंक की चिराग पासवान के घर हुई मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. तस्वीर में आरुषि के हाथ में एक किताब दिखाई दे रही थी. इसी के बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. IANS को दिए इंटरव्यू में आरुषि ने हंसते हुए कहा, मैं तो ट्रोल मैटेरियल हूं, मुझे कभी भी ट्रोल किया जा सकता है. लेकिन सच ये है कि चिराग मेरे अच्छे दोस्त हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. मैं उन्हें बधाई देने गई थी.

पब्लिक फिगर होने पर क्या बोलीं आरुषि?

आरुषि ने कहा कि पब्लिक फिगर होने का एक नुकसान यह भी है कि लोग छोटी-सी बात को बड़ा बना देते हैं. जब पब्लिक इतना प्यार देती है तो थोड़ी गलतफहमी भी चल जाती है.

धीरेंद्र शास्त्री से हुई मुलाकात पर क्या बोलीं आरुषि?

आरुषि ने इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से हुई मुलाकात पर भी बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर में जब वो उनसे मिलीं और तस्वीर शेयर की, तो लोगों ने उस पर भी गलत कमेंट किए. आरुषि ने कहा, वो हमारे महाराज जी हैं, एक संत आदमी हैं. उन पर इस तरह की बातें कहना ठीक नहीं है. इससे मन दुखी हुआ.

कौन हैं आरुषि निशंक?

आरुषि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं. वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, कथक डांसर और TEDx स्पीकर भी हैं. उन्हें पहचान जुबिन नौटियाल के गाने 'वफा ना रास आई' से मिली थी. इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा  उनके प्रोडक्शन में 'लाइफ हिल गई' और 'मेजर निराला' जैसी सीरीज बन चुकी हैं.सोशल मीडिया पर भी आरुषि अपनी तस्वीरों और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More