कौन है साउथ का सबसे अमीर एक्टर? जिसने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी दी मात, 90 से ज्यादा की फिल्में; 5000 करोड़ है नेटवर्थ
Richest Indian Actors 2026: देश के सबसे अमीर एक्टर्स की नई लिस्ट सामने आ चुकी है. 10 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ शाहरुख खान पहले नंबर पर बने हुए हैं, लेकिन असली ट्विस्ट दूसरे नंबर पर है. साउथ के एक सुपरस्टार ने 5000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है. साउथ के चार सुपरस्टार्स ने टॉप 10 में अपनी मजबूत जगह बनाई है.
आजकल भारतीय सिनेमा में नॉर्थ और साउथ का फर्क पूरी तरह मिट चुका है. दोनों ही इंडस्ट्री की फिल्मों को दर्शक खुले दिल से प्यार दे रहे हैं. जब भी हम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर सितारों की बात करते हैं, तो आम तौर पर जुबान पर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम सबसे ऊपर आते हैं. वहीं, दूसरी तरफ साउथ सिनेमा से रजनीकांत, महेश बाबू और चिरंजीवी जैसे बड़े चेहरे सबसे पहले जहन में आते हैं, लेकिन अब जो साल 2026 के सबसे अमीर एक्टर्स की ताजा लिस्ट सामने आई है, उसने फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह चौंका कर रख दिया है.
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक जारी किए गए नेटवर्थ के अनुमानों ने सभी को हैरान कर दिया है. इस रिपोर्ट की मानें तो देश के 10 सबसे रईस एक्टर्स में साउथ के चार दिग्गज सुपरस्टार्स ने अपनी मजबूत जगह बनाई है. इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान करीब 10,000 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल नेटवर्थ के साथ पहले पायदान पर मजबूती से टिके हुए हैं, लेकिन असली धमाका दूसरे पायदान पर देखने को मिला है. दूसरे नंबर पर बॉलीवुड का कोई बड़ा नाम नहीं, बल्कि साउथ के एक बेमिसाल अभिनेता ने अपनी मौजूदगी से हर किसी को हैरान करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े.
ये है साउथ का सबसे अमीर एक्टर
दरअसल, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया है साउथ के दिग्गज सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने. उनकी कुल अनुमानित नेटवर्थ 5,000 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस जबरदस्त आंकड़े के दम पर उन्होंने हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं, टॉप 10 रईस एक्टर्स में तेलुगु सिनेमा के तीन और महारथियों का नाम शान से शामिल है. इसमें मेगास्टार चिरंजीवी 1700 करोड़ रुपये, वेंकटेश दग्गुबाती 1650 करोड़ रुपये और ग्लोबल स्टार राम चरण 1400 करोड़ रुपये की कुल दौलत के साथ शामिल हैं. 2026 की इस लिस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया.
लिस्ट में दूसरे नंबर हैं नागार्जुन
अगर नागार्जुन के काम की बात करें तो उनको पिछली बार फिल्म ‘कुली’ में देखा गया था. अब वे अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म ‘किंग 100’ की तैयारियों में लगे हैं. ये फिल्म नागार्जुन के करियर के लिए बेहद खास है, क्योंकि ये उनकी 100वीं फिल्म होगी. फैंस को उनकी इस ऐतिहासिक फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. इसके अलावा वो कई बड़े बिजनेस और स्टूडियोज से भी जुड़े हुए हैं, जिसने उनकी कुल संपत्ति को इस मुकाम तक पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. पर्दे पर अपनी सादगी और दमदार रोल के लिए पहचाने जाने वाले नागार्जुन असल जिंदगी में भी बेहद सफल बिजनेसमैन हैं.
चिरंजीवी, वेंकटेश और राम चरण की फिल्में
लिस्ट में शामिल बाकी तेलुगु सितारों के पास भी आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की कतार लगी है. मेगास्टार चिरंजीवी जल्द ही फिल्म ‘काका’ में एक धांसू किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं, वेंकटेश दग्गुबाती की नई फैमिली ड्रामा फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47’ में नजर आएंगे, जो 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. इसके साथ ही वे संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘जनवरी 12 विदुदाला’ में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे. राम चरण की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘पेद्दी’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और दर्शकों ने उसे भरपूर प्यार दिया था.
राम चरण की आने वाली फिल्में
राम चरण अब अपनी अगली फिल्म के लिए ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर सुकुमार के साथ हाथ मिला चुके हैं. सुपरहिट फिल्म ‘रंगस्थलम’ के बाद दोनों की ये दूसरी बड़ी फिल्म होगी. हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, फिर भी फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ लिस्ट के नंबर 1 रईस एक्टर शाहरुख खान जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. ये एक्शन ड्रामा फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे शानदाक कलाकार एक साथ नजर आएंगे.