App

‘ऑब्सेशन’ से भी ज्यादा डरावनी! इस नई फिल्म का ट्रेलर देख सूख जाएगा गला; कान में गूंज उठेगी 8 साल की बच्ची की चीखें

Other Mommy Official Trailer: ‘ऑब्सेशन’ फिल्म की जबरजस्त सक्सेस के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक ऐसी खौफनाक फिल्म दस्तक देने वाली है, जिसके देखने के बाद सिनेमाघरों में बैठी ऑडियंस अपनी चीखें नहीं रोक पाएगी. हाल ही में फिल्म का बेहद डरावना और रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद लोग इस फिल्म को लेकर ओवर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

‘ऑब्सेशन’ से भी ज्यादा डरावनी! इस नई फिल्म का ट्रेलर देख सूख जाएगा गला; कान में गूंज उठेगी 8 साल की बच्ची की चीखें
Image Credit: ‘ऑब्सेशन’ के बाद इस हॉरर फिल्म को देख निकलेगी चीख (स्क्रीनग्रैब)

हॉलीवुड में जब भी किसी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म की बात होती है, तो लोगों की धड़कनें अपने आप तेज हो जाती हैं. हाल ही में ‘ऑब्सेशन’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद बड़े पर्दे पर एक और बेहद डरावनी फिल्म आने वाली है. इसका खौफ ऐसा होगा कि थिएटर्स में ऑडियंस अपनी चीखें रोक नहीं पाएगी. हाल ही में मेकर्स ने इसका नया ट्रेलर जारी किया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस डरावने वीडियो को देखकर लोगों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस नई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म का नाम ‘अदर मॉमी’ (Other Mommy) है, जिसकी कमान डायरेक्टर रॉब सैवेज ने संभाली है, जबकि इसकी खौफनाक कहानी नेथन एल्स्टन ने लिखी है. ये फिल्म साल 2024 में आई जोश मेलरमैन की फेमस बुक ‘इंसीडेंट्स अराउंड द हाउस’ से इंस्पायर है. फिल्म में जेसिका चैस्टेन मां के रोल में नजर आएंगी, जो अपनी बच्ची को अपनी ही हमशक्ल से बचाती नजर आएंगी. उनके साथ जे डुप्लास, अरैबेला ओलिविया क्लार्क, डिशेन लैकमैन, एरियन मोयद और करेन एलन जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे.

Other Mommy Movie

टेबल के नीचे मुड़ी लाश ने उड़ाए होश

इस फिल्म को जेम्स वॉन के जाने-माने प्रोडक्शन हाउस ब्लमहाउस-एटॉमिक मॉन्स्टर और स्पिन अ ब्लैक यार्न के साथ मिलकर तैयार किया गया है. हाल ही में इसका बेहद डरावना ट्रेलर जारी किया गया है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. महज 10 घंटों के अंदर इस ट्रेलर को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो हर मिनट बढ़ते जा रहे हैं. यूनिवर्सल पिक्चर्स के जरिए ये फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. खास बात ये है कि फिल्म का पहला ट्रेलर बड़े पर्दे पर ‘द ओडिसी’ के शोज के दौरान दिखाया गया था.

8 साल की बच्ची का खौफनाक सच

थिएटर में बैठे दर्शकों ने इसे इतना खौफनाक बताया कि कई लोगों की चीखें निकल गईं. खासकर वो सीन जहां टेबल के नीचे ‘अदर मॉमी’ का शरीर अजीब तरह से मुड़ा हुआ नजर आता है, उसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. कई ऑडियंस का तो यहां तक कहना है कि इस सीन के खौफनाक सीन्स को देखते हुए निर्माताओं को पहले से एक चेतावनी जारी करनी चाहिए थी. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीन को लेकर लगातार अपनी राय रख रहे हैं. ‘अदर मॉमी’ की पूरी कहानी बेला नाम की एक 8 साल की छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है.

घर पर कब्जा जमाने की खौफनाक साजिश

बेला अपने माता-पिता के साथ एक घर में रहती है, जिनके रिश्ते में पहले से ही काफी टेंशन और दूरियां चल रही हैं. इसी बीच बेला की जिंदगी में एक बेहद अजीब और डरावनी रूह की एंट्री होती है, जो दिखने में बिल्कुल उसकी असली मां जैसी लगती है. बेला मासूमियत में इस साये को ‘अदर मॉमी’ बुलाने लगती है. शुरू में तो ये साया बस नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी डरावनी हरकतें पूरे परिवार के लिए एक भयानक खतरे की घंटी बन जाती हैं. शुरुआत में बेला के माता-पिता को लगता है कि यह शायद बच्ची का कोई वहम या उसका बचपना है.

अपनों के बीच छुपे डर का इम्तिहान

मगर जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, ‘अदर मॉमी’ का साया उनके पूरे घर और जिंदगी में दखल देने लगता है. तब जाकर मां-बाप को समझ आता है कि ये कोई मामूली रूह नहीं है, बल्कि उसका इरादा सिर्फ बच्ची का ध्यान खींचना नहीं, बल्कि परिवार को बर्बाद करना है. अब परिवार को उस मिस्टीरियस और खौफनाक साये से खुद को बचाना है, इससे पहले कि वे उनके आशियाने और उनकी खुशियों को हमेशा के लिए पूरी तरह मिटाकर खत्म कर दे. अब देखना होगा कि 9 अक्टूबर को रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस को किस कदर डरा पाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More