SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गुमराह कर रहे हैं... रणबीर-यश की Ramayana पर फूटा ‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ का गुस्सा! बोले- ‘मसाला फिल्म बना दी...’

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है, लेकिन फिल्म में नजर आ रहे किरदारों और कहानी दिखाने के तरीके पर नया विवाद छिड़ गया है. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण बने नीतीश भारद्वाज ने इसको ‘मसाला फिल्म’ बताकर मेकर्स की जमकर क्लास लगा दी है, लेकिन एक किरदार की जमकर तारीफ भी की.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 12, 2026, 07:00 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 09:15 PM IST
Image Credit: नीतीश भारद्वाज ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ पर उठाए सवाल
Join

नमित मल्होत्रा की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इन दिनों सिनेमाघरों में लोगों का खूब ध्यान खींच रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही है. फिल्म के शानदार विजुअल्स, वीएफएक्स और एक्शन सीन्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, लेकिन, कहानी और किरदारों को दिखाने के तरीके ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है. अब इस बहस में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज भी कूद पड़े हैं. उन्होंने फिल्म के मेकर्स के नजरिए पर सीधे सवाल उठाए हैं. नीतीश ने इस फिल्म को एक ‘मसाला फिल्म’ बताया और रहा कि इससे आज की यंग जनरेशन पर गलत असर पड़ सकता है.

नीतीश भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उनका मानना है कि फिल्म में हिंदू धर्म और हमारे नायकों को जिस तरह दिखाया गया है, उससे आज की यंग जनरेशन के मन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. उन्होंने युवाओं से खास अपील की है कि वे फिल्मों या सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली चीजों को ही असली इतिहास या धर्म न मान लें. नीतीश ने लिखा कि ये 'मसाला फिल्म' भारत की शानदार विरासत और महाकाव्य के किरदारों की गलत तस्वीर पेश करती है. उन्होंने सलाह दी कि असली सच जानने के लिए युवाओं को अच्छी और रिसर्च की गई किताबें पढ़नी चाहिए.

‘रामायण’ के लेखक और रावण के वंश पर उठाए सवाल

इंस्टाग्राम पोस्ट में नीतीश भारद्वाज ने फिल्म के उस दावे पर भी अपना भारी ऐतराज जताया, जिसमें कहा गया है कि ‘रामायण’ का कोई एक राइटर नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि इस महाकाव्य के कई रूप जरूर हो सकते हैं, लेकिन इसके असली रचयिता महर्षि वाल्मीकि ही हैं. बाकी सभी कहानियां जगह और समय के हिसाब से किए गए बदलाव मात्र हैं. इसके अलावा, उन्होंने फिल्म में रावण और उसके परिवार को दिखाने के तरीके पर भी सवाल खड़े किए. नीतीश भारद्वाज ने समझाया कि रावण ‘राक्षस’ कुल का था, न कि ‘असुर’. उनके मुताबिक, रावण ने तीनों लोकों में असुर राज नहीं चलाया था, बल्कि लंका में राक्षस संस्कृति का शासन था.

तीसरी शादी भी टूटी: पवन कल्याण पर भारी पड़ा अन्ना लेझनेवा का वो त्याग, जब उन्होंने मुंडवाया था सिर और चढ़ी थीं तिरुमाला की सीढ़ियां

रावण के ज्ञान और अश्वमेध यज्ञ पर जताई हैरानी

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण फेम नीतीश भारद्वाज ने रावण के माता-पिता का जिक्र करते हुए फिल्म की एक और बड़ी गलती की तरफ इशारा किया. उन्होंने बताया कि रावण की मां कैकेसी राक्षस वंश से थीं, जबकि पिता विश्रवा एक ब्राह्मण ऋषि थे. पिता से उसे वेदों का ज्ञान जरूर मिला था, लेकिन नीतीश का मानना है कि ‘शिव तांडव स्तोत्र’ लिखने के अलावा रावण ने कभी वैदिक नियमों का पालन नहीं किया. ऐसे में उन्होंने मेकर्स से सीधा सवाल पूछा कि जब रावण वैदिक संस्कृति को मानता ही नहीं था, तो फिल्म में उसे ‘अश्वमेध यज्ञ’ के घोड़े का इस्तेमाल करते हुए कैसे दिखाया गया है. ये बात पूरी तरह से तर्क के खिलाफ है.

अरुण गोविल की एक्टिंग ने जीता नीतीश का दिल

नीतीश भारद्वाज को भले ही फिल्म की कहानी और कई सीन बिल्कुल पसंद नहीं आए हों, लेकिन फिल्म की एक बात ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया. दरअसल, उन्होंने फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभाने वाले अरुण गोविल के काम की जमकर तारीफ की है. वही अरुण गोविल, जिन्होंने सालों पहले रामानंद सागर के मशहूर शो ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई थी. नीतीश का मानना है कि अरुण गोविल ने पर्दे पर राजा दशरथ की तकलीफ और एक बेबस पिता के दर्द को बहुत ही सच्चाई और गहराई से दिखाया है. उनकी शानदार और दमदार एक्टिंग ने इस पूरे किरदार में मानो जान-सी फूंक दी है.

पहले भी रणबीर और यश की फिल्म पर भड़क चुके हैं नीतीश

हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ पर सवाल उठाए हैं. इससे पहले भी वे इस फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. नीतीश का मानना है कि फिल्म में रावण के किरदार को जिस तरह दिखाया जा रहा है, उससे हमारी संस्कृति और इस पवित्र कथा का असली भाव कहीं न कहीं कमजोर पड़ता है. मजे की बात ये है कि शुरुआत में जब उन्होंने फिल्म के VFX देखे थे, तो जमकर तारीफ की थी और कहा था, ‘ये फिल्म पक्का ऑस्कर जीतकर लाएगी’. हालांकि, अब उन्होंने अपने वह शब्द वापस ले लिए हैं. उनका कहना है कि सिर्फ भारी-भरकम बजट और शानदार विजुअल्स के सहारे किसी कहानी की गहराई और हमारे संस्कारों की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES