App

तीसरी शादी भी टूटी: पवन कल्याण पर भारी पड़ा अन्ना लेझनेवा का वो त्याग, जब उन्होंने मुंडवाया था सिर और चढ़ी थीं तिरुमाला की सीढ़ियां

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूट गई है. रूसी पत्नी अन्ना लेझनेवा से अलग होने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग उस पत्नी के त्याग को याद कर रहे हैं. जब अन्ना ने पति पवन कल्याण की सलामती के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था और हजारों सीढ़ियां चढ़ी थीं.

तीसरी शादी भी टूटी: पवन कल्याण पर भारी पड़ा अन्ना लेझनेवा का वो त्याग, जब उन्होंने मुंडवाया था सिर और चढ़ी थीं तिरुमाला की सीढ़ियां
Image Credit: पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा के अलग होने की खबर से फैंस हैरान

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ में एक बार फिर बड़ा तूफान आ गया है. सामने आ रही खबरों की मानें तो उनकी तीसरी शादी भी अब टूट चुकी है. पवन कल्याण और उनकी रूसी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस की मानों बाढ़ सी आ गई है. इंटरनेट पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. जहां कुछ लोग पवन कल्याण के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग अन्ना लेझनेवा के लिए अपनी हमदर्दी जता रहे हैं.

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा अन्ना लेझनेवा के उस प्यार और समर्पण की हो रही है, जो उन्होंने अपने पति पवन कल्याण और परिवार के लिए दिखाया था. अलग होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने किस्से और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इस बात को याद कर रहे हैं कि भले ही अन्ना का जन्म रूस में हुआ था, लेकिन उन्होंने भारतीय संस्कृति और अपने परिवार के लिए गहरी आस्था दिखाई. पवन कल्याण के साथ उनके रिश्ते के अंत ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है और हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर इतना मजबूत दिखने वाला रिश्ता कैसे बिखर गया?

Pawan Kalyan and Anna Lezhneva Seperation

पति की सलामती के लिए मुंडवाया था सिर

सोशल मीडिया पर लोग पवन कल्याण की पत्नी अन्ना के उस बड़े त्याग की बातें कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने परिवार की सलामती के लिए किया था. दरअसल, एक समय ऐसा था जब पवन कल्याण की तबीयत काफी बिगड़ गई थी और उसी दौरान उनके बेटे मार्क शंकर भी स्कूल में लगी आग की वजह से घायल हो गए थे. परिवार पर आई इस अचानक मुसीबत से अन्ना अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं. ऐसे मुश्किल वक्त में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. पति और बेटे की अच्छी हेल्थ के लिए उन्होंने पैदल तिरुमाला मंदिर की सीढ़ियां चढ़ीं. इतना ही नहीं, अपनी मन्नत पूरी होने पर उन्होंने भगवान के दरबार में अपने बाल भी दान किए थे.

यूजर्स ने उठाए पवन कल्याण पर सवाल

अन्ना के इसी समर्पण को याद करते हुए अब इंटरनेट यूजर्स पवन कल्याण को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिस पत्नी ने बिना किसी स्वार्थ के पति की सलामती के लिए इतनी बड़ी मन्नतें मांगीं और भारतीय परंपराओं को दिल से निभाया, उसके साथ रिश्ता इस मोड़ पर कैसे पहुंच गया. एक यूजर ने इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘वे रूस की रहने वाली थीं, फिर भी उन्होंने पवन कल्याण की बीमारी के दौरान उनकी सलामती के लिए अपना सिर मुंडवाया और तिरुमाला की सीढ़ियां चढ़ीं. किसी के लिए इतना कुछ करने के बाद भी अगर रिश्ता टूट जाए तो ये वाकई बहुत दुख की बात है’.

Pawan Kalyan Anna Lezhneva Divorce Post

पिछली शादियों पर भी बन रहे हैं मीम्स

पवन कल्याण की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है और तीसरी शादी टूटने के बाद लोगों ने उनकी पिछली शादियों का हिसाब-किताब भी खोल लिया है. बता दें, पवन कल्याण की पहली शादी नंदिनी से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी की, लेकिन वो रिश्ता भी ज्यादा नहीं टिक सका. अब तीसरी शादी टूटने पर एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘पवन कल्याण का शादी करने और तलाक लेने, दोनों में 100 परसेंट स्ट्राइक रेट है’. दरअसल, ये कमेंट उनके उन राजनीतिक बयानों पर निशाना है, जिसमें वे अक्सर अपनी पार्टी के चुनावी प्रदर्शन को 100 परसेंट स्ट्राइक रेट बताते हैं.

बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे दोनों

परिवार की बात करें तो पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं. उनके बेटे मार्क शंकर पवनोविच का जन्म साल 2017 में हुआ था. इससे पहले पवन कल्याण और उनकी दूसरी पत्नी रेणु देसाई के भी दो बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी वे निभाते रहे हैं. अन्ना और पवन ने अपने अलग होने की ऑफिशियल जानकारी के साथ ये बात भी पूरी तरह साफ कर दी है कि वे अब पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं रहेंगे. हालांकि, दोनों ने ये तय किया है कि वे अपने बच्चों की परवरिश और उनकी खुशियों के लिए एक माता-पिता के तौर पर हमेशा साथ मिलकर काम करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More