)
Uttarakhand UKSSSC Police Recruitment: कहते हैं जिसे देश के लिए कुछ करना होता है और अपनी जान की परवाह किए बिना सिर्फ भारत माता की रक्षा करने का वादा वो खुद से कर लेते हैं, तो बस उन्हें एक मौका चाहिए होता है. इसकी तलाश में वो लगातार भर्ती जारी होने का इंतजार करते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं जो देश के लिए कुछ करना चाहते हैं? या खाकी वर्दी पहनकर, अपने देश का नाम ऊंचा करना चाहते हैं, तो एक शानदार मौका है. दरअसल, कई पदों पर पुलिस भर्ती की घोषणा की गई है.
उत्तराखंड में 1600 से ज्यादा पदों पर पुलिस भर्ती के तहत नोटिफिकेशन जारी किया है और बहुत जल्द योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका भी दिया जाएगा. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म का लिंक 25 नवंबर 2026 से एक्टिव कर दिया जाएगा.
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर कुल 1694 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके अनुसार 25 नवंबर 2026 से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2026 है. इसके बाद फॉर्म में करेक्शन करने का भी ऑप्शन मिलेगा. 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक, उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे.

UKSSSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1694 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए कुछ योग्यता की मांग की गई है, जिसके तहत जरूरी है कि उम्मीदवार ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर, नैनीताल की मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो.
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल तक उम्र होनी चाहिए. कुछ ऐसे पद हैं जिसके लिए अधिकतम उम्र 30 साल से 35 साल भी है. नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
हाइट और वजन की बात करें तो पुरुष उम्मीदवार के लिए 165 सेमी हाइट की मांग है, जबकि एसटी वर्गे के लिए 157.5 सेमी और पर्वतीय उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी हाइट की मांग की गई है. महिला उम्मीदवार के लिए, 152 सेमी तक लंबाई, एसटी और पर्वतीय के लिए 147 सेमी तक हाइट मान्य होगी. इसके अलावा महिला उम्मीदवार का वजन 45 किलोग्राम तक होना चाहिए.
इस पुलिस भर्ती अभियान के तहत, फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा जैसे चरणों के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. 2 घंटे की अवधि के साथ 100 अंको की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा के दौरान जनरल, ओबीसी जैसे वर्ग के उम्मीदवारों को 45 फीसदी और एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35 फीसदी अंक लाने जरूरी होंगे. इससे कम अंक लाने वाले उम्मीदवार परीक्षा में सफल नहीं माने जाएंगे और सिलेक्ट नहीं हो सकेंगे.

फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे लेवल-03 के आधार पर की जाएगी और उन्हें हर महीने 21700 रुपये से 69100 रुपये तक के बीच सैलरी दी जा सकती है.