SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UPSC NDA 1 2027: आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, किस स्ट्रीम के छात्र बन सकते हैं सेना में अफसर?

UPSC NDA 1 2027: क्या आप 12वीं पास हैं और भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखते हैं? तो UPSC NDA 1 परीक्षा आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है, लेकिन क्या इसके लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है या आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?

Written By Simran Singh
Published: Nov 24, 2026, 14:43 IST | Updated: Nov 24, 2026, 15:58 IST
Join

UPSC NDA 1 Vacancy 2027: देश की सेवा करने और सेना में अफसर बनने का सपना कई युवाओं का होता है. इसके लिए 12वीं के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एक प्रमुख रास्ता है. हालांकि, अक्सर छात्रों के मन में ये सवाल रहता है कि एनडीए के जरिए आर्मी में अफसर बनने के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम होना जरूरी है या आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी ये सपना पूरा कर सकते हैं? अगर आपने भी 12वीं में साइंस के बजाय कोई दूसरी स्ट्रीम चुनी है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि एनडीए में अलग-अलग विंग के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है.

NDA और NA I भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी 

संघ लोक सेवा आयोग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी परीक्षा (NA I) भर्ती 2027 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 2 दिसंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर NDA और NA I परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कब होगी NDA और NA I 2027 की परीक्षा? 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शेड्यूल के मुताबिक, NDA और NA I 2027 परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को किया जाएगा. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग के साथ इंडियन नेवल एकेडमी (INA) में प्रवेश का मौका मिलेगा. 

UPSC NDA 1 2027 के आवेदन की लास्ट डेट क्या है? 

UPSC NDA 1 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 दिसंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

NDA और INAC कोर्स कब से होंगे शुरू? 

इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को NDA के 159वें कोर्स और 121वें इंडियन नेवल एकेडमी कोर्स (INAC) में प्रवेश मिलेगा. दोनों कोर्स की शुरुआत 1 जनवरी 2028 से निर्धारित है.

किस स्ट्रीम के छात्र बन सकते हैं सेना में अफसर?

1. आर्मी विंग अफसर: इसके लिए आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

2. इंडियन नेवल एकेडमी: इसके लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित सब्जेक्ट था, मतलब साइंस स्ट्रीम में पीसीएम छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसमें एडमिशन के लिए 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम के तहत एंट्री मिल सकती है. 

3. एयरफोर्स और नेवी विंग: इन दोनों विंग में अप्लाई के लिए 12वीं के छात्र के पास साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए और सब्जेक्ट्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ (PCM) होना जरूरी है.

क्या महिला या पुरुष, कोई भी अप्लाई कर सकता है?

NDA 1 2027 परीक्षा के लिए सिर्फ वो ही पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकते हैं जिनकी शादी नहीं हुई है. ये 12वीं पास अविवाहित उम्मीदवारों के लिए ही आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है. 11वीं में साइंस या अन्य स्ट्रीम होने पर आवेदन का मौका नहीं मिलता है. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. 

आवेदन फीस कितनी है?

कैसे करें आवेदन?

  1. यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  2. URN प्रोफाइल बनाने के बाद कॉम एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.
  3. इसके बाद मांगे गए दस्तावेज जैसे- फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  4. नीचे की ओर में NDA और NA Exam (I) 2027 का फॉर्म शो होगा.
  5. उस पर क्लिक करें और सभी डिटेल्स दर्ज करें.
  6. आवेदन शुल्क के दायरे में आते हैं तो फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करें.
  7. इसके बाद स्क्रीन पर कन्फर्मेशन पेज शो होगा, उसे डाउनलोड और सुरक्षित कर लें.

ये भी पढ़ें- समय तो बढ़ा, पर अग्निवीरों के भविष्य पर सवाल? अग्निपथ योजना में रिटायरमेंट के बाद पक्की जॉब पाना क्यों बनेगा 'टेढ़ी खीर', समझिए पूरा मामला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES