App

24 रुपये से करोड़पति बनने का सफर: मजदूर के बेटे ने देखा IAS बनने का सपना, KBC ने बदल दी किस्मत!

UPSC Aspirant Bhushan Thakare Success Story: एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे भूषण ठाकरे ने KBC सीजन 18 में 1 करोड़ रुपये जीतकर अपनी जिंदगी की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. आइए 24 रुपये से 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने का सफर जानते हैं.

24 रुपये से करोड़पति बनने का सफर: मजदूर के बेटे ने देखा IAS बनने का सपना, KBC ने बदल दी किस्मत!

UPSC Aspirant Bhushan Thakare Success Story: जिंदगी में बड़े सपने देखने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने के हौसले की जरूरत होती है. महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव से निकले भूषण ठाकरे की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. एक तरफ पिता की दिहाड़ी मजदूरी और परिवार की जिम्मेदारियां थीं, तो दूसरी तरफ IAS बनने का सपना. जेब में महज 24 रुपये लेकर निकले भूषण ने कभी हार नहीं मानी. 

UPSC की तैयारी के बीच उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि KBC में उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीत लिए. आखिर कैसे एक मजदूर का बेटा अपने संघर्ष के बीच इस मुकाम तक पहुंचा? आइए जानते हैं.

कौन हैं KBC के विजेता भूषण ठाकरे? 

अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये की धनराशि जीतकर खास उपलब्धि हासिल की है. इसके साथ ही वो इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं. भूषण महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं. उनकी मां गृहिणी हैं और काफी समय से बीमार हैं, जबकि उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं. मां की खराब तबीयत और इलाज पर होने वाले खर्च के चलते भूषण पर भी परिवार की जिम्मेदारियां हैं. 

UPSC Aspirant Bhushan Thakare

24 रुपये से करोड़पति बनने का सफर! 

28 साल के भूषण ठाकरे को हमेशा से अपने पिता और परिवार का सपोर्ट मिला है. खुद दिहाड़ी मजदूरी करने के बावजूद उनके पिता ने कभी भूषण को मजदूरी करने के लिए मजबूर नहीं किया, बल्कि हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया. आगे की पढ़ाई और UPSC की तैयारी के लिए भूषण ने करीब डेढ़ साल पहले अपना घर छोड़ दिया. उस समय उनकी जेब में महज 24 रुपये थे. घर से निकलते वक्त उन्होंने ठान लिया था कि कुछ बड़ा हासिल करके ही वापस लौटेंगे.

अब देना है 7 करोड़ रुपये का जवाब

UPSC एस्पिरेंट भूषण ठाकरे ने कौन बनेगा करोड़पति से 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं और अब 7 करोड़ का जवाब देना बाकी है. 23 अक्टूबर, सोमवार को आयोजित होने वाले 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी शो में अगर वो उसका भी जवाब सही दे देते हैं, तो उन्हें केबीसी से करोड़पति बनकर अपने गांव वापस जाने का मौका मिल सकेगा. भूषण ठाकरे से केबीसी शो में कौन सा सवाल 1 करोड़ रुपये का पूछा गया है, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More