SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UGC NET December 2026: फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका! डायरेक्ट लिंक और हेल्पलाइन नंबर सहित देखें पूरी डिटेल

UGC NET December 2026 Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 फॉर्म सुधार के लिए विंडो खोल दी गई है. परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके पास फॉर्म में सुधार करने का मौका है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 02, 2026, 11:50 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 02:08 PM IST
Join

UGC NET December 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 परीक्षा के आवेदकों के लिए एक बड़ा अपडेट साझा किया है. एनटीए की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है कि यूजीसी नेट की करेक्शन विंडो खुल चुकी है और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

एजेंसी की ओर से करेक्शन विंडो ओपन होने की सूचना देने के साथ ही ये भी अपडेट साझा किया गया है. 4 नवंबर तक ही यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खुली रहेगी. 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी और उम्मीदवार सरल तरीके को अपनाकर आवेदन में गलती का सुधार कर सकेंगे.

कितने बजे तक आवेदन की गलती सुधार सकते हैं?

एनटीए के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आवेदन में सुधार करने की सुविधा 4 नवंबर, बुधवार को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो ध्यान से एक बार आवेदन फॉर्म को चेक कर लें और अगर गलती मिलती है, तो उसमें तुरंत सुधार करें. ध्यान रहे कि तय समय-सीमा के अंदर ही आप आवश्यक सुधार कर सकेंगे. करेक्शन विंडो बंद होने के बाद आवेदकों को गलती सुधारने का मौका नहीं मिल सकेगा.

UGC NET 2026: आवेदन में किन गलतियों को सुधार सकते हैं?

NTA के आधिकारिक घोषणा के अनुसार उम्मीदवार अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपनी माता का नाम या जन्मतिथि आदि डिटेल्स को आवेदन फॉर्म में गलत होने पर सही कर सकते हैं. ध्यान रहे कि संबंधित गलती को सुधारने के लिए वैध दस्तावेज होना जरूरी है. 

कौन-कौन सी गलतियां सही नहीं कर सकते हैं?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: इस डायरेक्ट लिंक से करें करेक्शन

NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं. चाहें तो इस डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.nic.in पर क्लिक करके भी आवेदन में सुधार कर सकते हैं. फॉर्म संबंधित किसी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल एड्रेस ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं- CBSE का बड़ा कदम: अब रटना छोड़ तकनीक को करीब से समझेंगे छात्र, बोर्ड के 'एक्सपीरियंस सेंटर' में ऐसे मिलेगी एंट्री

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES