)
मॉडल और एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडिगो एयरलाइंस को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बुक की हुई सीट की वजह से काफी परेशानी हुई. एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने पहले से ही अपनी पसंदीदा सीट बुक की थी, इसके बावजूद उन्हें पीछे की सीट पर बैठने के लिए बोला गया. उन्हें बाद में पता चला कि उनके बगल वाली सीट एक स्टाफ मेंबर को दे दी थी, जबकि उन्हें बोला गया कि वह जगह खाली है.
सुचित्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की है. इसमें उनका सीट नंबर कई बार बदला हुआ नजर आ रहा है. कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिका- बहुत बढ़िया इंडियो. फ्लाइट के लिए बस में चढ़ने से ठीक पहले, पास स्कैन करने वाली एक बदतमीज स्टाफ लेडी और वहां मौजूद आदमी ने मेरा पास ले लिया, और प्लेन के पीछे मेरी सीट 3C की जगह 34c कर दी और कहा कि प्लीज इस सीट पर बैठिए और टेक ऑफ के बाद अगर आपकी सीट खाली हो तो आप 3c सीट पर वापस जा सकते हैं, एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मैंने मना कर दिया क्योंकि मुझे हिप में प्रॉब्लम है. मुझे आगे की सीट चाहिए. उन्होंने कहा कि ठीक है, अगर तुम्हें नहीं चाहिए तो मैं बदल दूंगी.
इस प्रोसेस में लगभग 6 मिनट बर्बाद हुए क्योंकि मेरे साथी एक्टर्स मेरे साथ वेट कर रहे थे. बोर्ड करने पर पता चला कि मेरे बगल वाली सीट खाली है. एक स्टाफ मेंबर को मेरी रो में सीट दे गई. सुचित्रा ने एयरलाइंस से सवाल करते हुए पूछा कि यह सब एक स्टाफ मेंबर को सीट देने के लिए किया. जबकि पैसेंजर अपनी सीट काफी पहले बुक कर लेते हैं. इसके लिए एक्ट्रेस ने एयरलाइंस से एक्सप्लेनेशन भी मांगा है. मैं इंडिगो से एक सही एक्सप्लेनेशन का इंतजार कर री हूं, क्योंकि मैं एक ब्लू चिप मेंबर हूं. सालों से इंडिगो में ट्रैवल कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि स्टाफ मेंबर से पूछा जा सकता है कि उसे मुझसे पुछे बिना ऐसा करने का क्या हक था. मैं अभी टेक ऑफ कर रही हूं. देखते हैं मुझे जवाब कब मिलता है.
सुचित्रा पिल्लई पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. बॉलीवुड से लेकर ओटीटी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं. सुचित्रा को उनके सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता है. साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है में उन्होंने सैफ अली खान की मंगेतर का रोल किया था जो कि काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा वह पेज3, प्यार के साइड इफेक्ट्स, फैशन, लागा चुनरी में दाग जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वेब मेड इन हेवन, बेताल, हैलो मिनी जैसी सीरीज में भी काम कर चुकी हैं.