)
SSC CGL Answer Key 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) 2026 की रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है. प्रोविजनल आंसर की को देखने और उसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. देश भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स में एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन किया गया था.
इस साल 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच ये परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा अगर किसी सवाल या उत्तर से ऑब्जेक्शन है तो इसे दर्ज कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो तीन दिनों के लिए खुली हुई है. उम्मीदवारों के पास 4 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका है.
SSC CGL 2026 (Tier-I) Answer Key Out https://t.co/wKrx1NZdAE #ssccgl #ssc #cgl2026 https://t.co/G93Iy2zPeg
— SSC CGL (@ssccgl_) November 4, 2026
SC CGL आंसर शीट का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा. यहां पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की आंसर की 2026 शो होगी, उस लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकेंगे.
ऐसे उम्मीदवार जो किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है वो 7 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की को लेकर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये की फीस चुकानी होगी और संबंधित सबूत को भी अपलोड करना होगा. अगर आपके द्वारा दर्ज किया गया चैलेंज सही रहा तो पूरी की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.
आपत्तियों को दर्ज करने के बाद एसएससी की ओर से फाइनल आंसर की को जारी किया जाएगा. इससे पहले एसएससी द्वारा सभी दर्ज आपत्तियों की जांच की जाएगी. विशेषज्ञ समिति की जांच के बाद फाइनल आंसर-की तैयार किया जाएगा. इसके बाद एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलता है. टियर-1 पास करने वाले उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में बैठ सकेंगे. इसके बाद, टियर-2 में सफलता हासिल करने के बाद उम्मीदवारों को आगे के चरणों जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या अन्य विशिष्ट पदों के अनुसार तय प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलता है.