App

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन में तेज धूप तो सुबह-शाम हल्की ठंड, जानें 5 नवंबर का हाल

राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है. 5 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है. वहीं सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बढ़ रहा है.

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन में तेज धूप तो सुबह-शाम हल्की ठंड, जानें 5 नवंबर का हाल
Image Credit: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है. इसके चलते 5 नवंबर को भी ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकल सकती है लेकिन सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड पड़ सकता है. 

मौसम विभाग का कहना है कि  फिलहाल में प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश, आंधी और खराब मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा.

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल 
मौसम विभाग के मुताबिक,  5 नवंबर से लेकर आने वाले सात दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने वाला है. ऐसे में मजयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी मौसम सामान्य रहने वाला है. 5 से 10 नवंबर तक भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड 
प्रदेश में दिन के समय गर्मी का असर अभी बना हुआ है. तेज धूप के कारण दोपहर में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. वहीं, सुबह और देर रात तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस होने लगी है.  खुले इलाकों में रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है. मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है.

बाड़मेर सबसे गर्म, फतेहपुर सबसे ठंडा
अगर बीते दिन की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोधपुर में अधिकतम तापमान 35.6, जैसलमेर में 36.3, चूरू में 35.2 और बीकानेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा. उदयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

नवंबर में धीरे-धीरे बढ़ेगा सर्दी का असर
मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा. फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी, जबकि रात और सुबह के तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ सकती है. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More