SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SSC CHSL City Intimation Slip 2026: कभी भी जारी हो सकती है सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 OUT Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) CHSL सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 आज यानी 23 नवंबर 2026 को किसी भी समय जारी हो सकती है. आइए डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 23, 2026, 05:48 IST | Updated: Nov 23, 2026, 06:20 IST
Join

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 OUT Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है. आयोग की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी समय परीक्षा शहर पर्ची का लिंक एक्टिव किया जा सकता है. जहां से एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं. 

एसएससी की ओर से आज, 23 नवंबर 2026 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप को जारी किया जा सकता है. हालांकि, इसकी तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा या तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. 

कहां जारी होगी SSC CHSL City Slip?

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 'SSC CHSL City Intimation Slip 2026' को जारी किया जा सकता है. इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने एग्जाम सेंटर वाले शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे. परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के बाद उम्मीदवारों के लिए उस हिसाब से यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिल सकती है. 

तैयार रखें लॉगिन डिटेल्स

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर शहर पर्ची को देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 को डाउनलोड का आसान तरीका नीचे बताया गया है.

कौन-कौन सी डिटेल्स चेक करना जरूरी?

SSC CHSL सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ना और जांच करना होगा. इस स्लिप में उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा की तिथि आदि डेटेल्स देखने को मिलेगी. सभी को एक बार ध्यान से देख लें.

कैसे डाउनलोड करें सीएचएसएल सिटी स्लिप?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'लॉगिन' या 'रजिस्टर' का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  4. फिर, 'एग्जाम सेंटर' सेक्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद 'SSC CHSL एग्जाम 2026' लिंक पर क्लिक कर लें.
  6. स्क्रीन पर 'SSC CHSL एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' शो हो जाएगी.
  7. इसे डाउनलोड करने के अलावा इसका प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें.

कब जारी होगा CHSL टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड?

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. कंप्यूटर आधारित मोड वाली इस परीक्षा का आयोजन कुल 2,536 पदों की भर्ती के लिए किया जाएगा. एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2026 की तारीख से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- शॉर्टहैंड आता है तो मिलेगी सरकारी नौकरी, जिला कोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर की भर्ती

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES