App

DSSSB Vacancy: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, पूरी डिटेल्स यहां

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और एमटीएस के पदों पर 1200 से अधिक भर्तियां निकाली है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आइए भर्ती के बारे में जानते हैं.

DSSSB Vacancy: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, पूरी डिटेल्स यहां

DSSSB Junior Engineer and MTS Vacancy: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) की ओर से विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और एमटीएस पदों पर कुल 1260 वैकेंसी निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 11 दिसंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं. आइए भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स जानते हैं.

जूनियर इंजीनियर पदों पर कितनी भर्ती? 

विभागवैकेंसी
दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड75
नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल67
म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली26
दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड14
दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड 03

MTS पदों पर कितनी भर्तियां? 

पदविभागवैकेंसी
मल्टी टास्किंग स्टाफ (जनरल ड्यूटी)शिक्षा निदेशालय757
मल्टी टास्किंग स्टाफ आया (महिला)शिक्षा निदेशालय239
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)व्यापार एवं कर विभाग26
मल्टी टास्किंग स्टाफदिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड20
मल्टी टास्किंग स्टाफवैटेज और मेजर डिपार्टमेंट19
मल्टी टास्किंग स्टाफभूमि एवं भवन विभाग07
मल्टी टास्किंग स्टाफउच्च शिक्षा निदेशालय03
मल्टी टास्किंग स्टाफप्रिंसिपल अकाउंट ऑफिस02
मल्टी टास्किंग स्टाफमुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय02

किन योग्यताओं की जरूरत? 

जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग विभाग के भर्तियों की मांग भी अलग है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या फिर डिप्लोमा और 2 साल का अनुभव होना जरूरी है. दिल्ली एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद पर डिप्लोमा और 2 साल तक का अनुभव मान्य है. एमसीडी के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा भी चलेगा. साथ ही प्रोफेशनल एक्सपीरियंस भी जरूरी है. 

वहीं, अगर मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो 10वीं पास वाले योग्य माने जाएंगे. दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड के लिए आईटीआई या 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. योग्यता की पूरी डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. 

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो एनडीएमसी जूनियर इंजीनियर पद के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 32 साल उम्र सीमा होनी चाहिए. वहीं, अन्य सभी पदों के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल आयु सीमा तय की गई है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

कितनी मिलेगी सैलरी

सेलेक्शन प्रोसेस के तहत रिटन एग्जाम के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सकेगा. डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जहां पर ‘DSSSB JE and MTS Notification 2026 PDF’ है जिसके माध्यम से भर्ती की पूरी डिटेल्स जान सकेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More