)
PSEB Exam 2027: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई करते हैं? अगर आप पंजाब बोर्ड के कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. बोर्ड ने इन तीनों कक्षाओं की एग्जाम डेट जारी कर दी है. पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर शैक्षणिक वर्ष 2027 के लिए कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और थ्योरी, दोनों परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. तीनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक किया जाएगा.
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव आयोजित किया जाने वाला है और उसको ध्यान में रखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल 2027 तैयार किया है. बोर्ड ने सब्जेक्ट वाइज तीनों कक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर शेड्यूल जारी किया है.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 8वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 5 मार्च से 23 अप्रैल 2027 के बीच किया जाएगा. जबकि, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 मार्च से 20 अप्रैल 2027 के बीच आयोजित की जाएगी.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर कक्षा 8, 10 और 12 की 2027 बोर्ड परीक्षाओं की डिटल्स साझा की गई है. यहां पर स्टूडेंट्स को डेटशीट डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा. सरल स्टेप्स को अपनाकर कक्षा 8, 10 और 12 की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
पंजाब बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डेटशीट के अलावा परीक्षाओं से संबंधित टाइम टेबल भी चेक कर सकते हैं. अधिक जानकारी या अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करते रहें.