App

आ गई गुड न्यूज! 70 डॉलर तक गिरेंगे कच्चे तेल के दाम, भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल ?

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है. तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.

आ गई गुड न्यूज! 70 डॉलर तक गिरेंगे कच्चे तेल के दाम, भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल ?
Image Credit: CRUDE OIL

Crude Oil price: इस खबर का इंतजार दुनियाभर के देश कर रहे थे. जिस कच्चे तेल ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है, महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है, कई देशों की इकोनॉमी को हिलाकर रख दिया है, अमेरिका, रूस जैसे देशों को पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मजबूर कर दिया उस क्रूड ऑयल को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है.

कब सस्ता होगा कच्चा तेल  

JM Financial ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2027 के अंत तक कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ जाएगी. वर्तमान में ब्रेंट क्रूड के दाम 98 से 100 डॉलर प्रति बैरल के बीच झूल रहे हैं. जेएम फाइनेंशियल ने दावा किया है कि साल 2027 के आखिरी तक इसकी कीमत 70 डॉलर पर पहुंच सकती है. कच्चे तेल के घटते दाम के पीछे सबसे बड़ी वजह दुनिया में OPEC+ देशों के बाहर तेल की सप्लाई बढ़ने के साथ-साथ चीन की ओर से क्रूड की मांग में गिरावट है.  ये दो फैक्टर्स तेल की सप्लाई को मांग से ज्यादा कर देंगे, जिसके कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है. रिपोर्ट में ऑयल सरप्लस पर जोर दिया गया है.  

तुरंत नहीं घटेंगे तेल के दाम

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि कीमतें तुरंत नहीं गिरने लगेंगी. ऐसी परिस्थितियां बन सकती है कि आने वाले दिनों में क्रूड की कीमत में तेजी लौटें, उताप-चढ़ाव देखने को मिले. दुनियाभर के देश अपने तेल के भंडार को बढ़ाने में जुटे हैं. चीन और अमेरिका जैसे देश  अपने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को भर रहे हैं.  ईरान पर बढ़ते आर्थिक दबाव के चलते तेल की सप्लाई में गिरावट आ सकती है. रूस, इजरायल, मिडिल ईस्ट के देशों के तेल रिजर्व, रिफाइनरियों को नुकसान हुआ है. जिसे दुरुस्त होने में वक्त लग सकता है. ऐसे में निकट भविष्य में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.  

  
भारत में कब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बरल के पार तक पहुंच गई, लेकिन भारत में मई 2026 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. तेल कंपनियों को भारी घाटा हो रहा है.

रिटेल रेट में बढ़ोतरी नहीं होने से सितंबर तिमाही में पेट्रोल पर 3.1 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 24.5 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है. तेल कंपनियों का घाटा 42000 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. तेल कंपनियां इस घाटे की भरपाई के बाद ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट पर विचार कर सकती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More