SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना परीक्षा के सीधी भर्ती: लाखों रुपये की सैलरी, पावरग्रिड में 300+ पदों पर भर्तियां, किसे मिल सकती है ये सरकारी नौकरी?

PGCIL Engineer Trainee Vacancy 2026: क्या आप बिना भर्ती परीक्षा दिए सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं? तो आपके पास सुनहरा मौका है. पावरग्रिड में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. आइए योग्यता से लेकर सब कुछ जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 04, 2026, 12:47 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:50 PM IST
Join

PGCIL Engineer Trainee Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इसे हासिल करना उतना आसान नहीं होता है. सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सकता है. वहीं, कुछ ऐसी भी सरकारी भर्तियां हैं जिसके लिए उम्मीदवारों को एग्जाम नहीं देना होता, आवेदन करते ही डायरेक्ट भर्ती का मौका मिलता है. अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं जो सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं लेकिन परीक्षा नहीं देना चाहते, तो सरकारी पावरग्रिड कंपनी में आवेदन कर सकते हैं.

पावरग्रिड ने इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बिना किसी लिखित परीक्षा के उम्मीदवारों के पास नौकरी हासिल करने का मौका है. 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के बाद 11 लाख रुपये तक सैलरी मिल सकती है. आइए पावरग्रिड में इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स जानते हैं.

GATE स्कोरकार्ड से सीधी भर्ती

भारत सरकार की पीएसयू कंपनी, पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) में 319 पदों पर वैकेंसी निकली है. यहां पर इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है, जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए एक शानदार मौका है. उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीधे ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोरकार्ड के जरिए किया जाएगा. यहां पर सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे तीन प्रमुख डिसिप्लीन में भर्ती निकली है.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन फीस कितनी है?

पावरग्रिड में ट्रेनिंग पद पर आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवारों के अलावा ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये फीस है, जबकि एससी या एसटी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है. उनके लिए ये प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है.

कैसे करें आवेदन?

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL) में इंजीनियर ट्रेनी के 319 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 11 लाख रुपये और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 22.50 लाख रुपये तक का सालाना सीटीसी पैकेज मिलेगा.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजे तय करेंगे भारतीयों का भविष्य! H-1B वीजा धारकों और छात्रों पर क्या होगा असर?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES