App

October School Holidays 2026: अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल! देखें स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October School Holidays 2026: अक्टूबर के महीने में कई त्योहार और खास दिन हैं जिस वजह से देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. साल 2026 के 10वें महीने में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे? आइए जानते हैं.

October School Holidays 2026: अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल! देखें स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October 2026 School Holidays: साल का दसवां महीना अक्टूबर त्योहारों की झड़ी लेकर आ रहा है. नवरात्रि और दशहरा से लेकर करवाचौथ तक, अक्टूबर की कैलेंडर डेट्स उल्लास और छुट्टियों दोनों से भरी पड़ी हैं. त्योहारों के इस मौसम में जहां बच्चे स्कूलों में ताला लगने और लंबी छुट्टियों की आस लगाए बैठे हैं, वहीं माता-पिता भी फैमिली ट्रिप की प्लानिंग में जुट गए हैं. अगर आप भी इस महीने मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड्स पर शहर से बाहर जाने का मन बना रहे हैं, तो छुट्टियों की ये पूरी लिस्ट आपकी प्लानिंग आसान कर देगी. अक्टूबर में कब-कब स्कूलों की छुट्टी रहेगी? आइए जानते हैं.

कुल 10 दिनों के लिए स्कूलों की रहेगी छुट्टी

अक्टूबर में सर्द मौसम के साथ त्योहारी माहौल भी रहेगा. पूरे महीने में खास दिन और व्रत-त्योहार के कारण स्कूल और कॉलेज की छुट्टी रहेगी. महीने में रविवार की सप्ताहिक छुट्टी के अलावा त्योहारों की छुट्टियां मिलाकर कुल 10 दिनों की छुट्टी रहेगी. महात्मा गांधी की जयंती, नवरात्रि से लेकर दशहरा जैसे खास त्योहार इस महीने रहेंगे.

अक्टूबर में कब-कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी?

तारीखदिनछुट्टी/अवसर
2 अक्टूबर 2026 शुक्रवारगांधी जयंती
4 अक्टूबर 2026 रविवारसप्ताहिक छुट्टी
10 अक्टूबर 2026शनिवारदूसरा शनिवार
11 अक्टूबर 2026रविवारसप्ताहिक छुट्टी
18 अक्टूबर 2026रविवारसप्ताहिक छुट्टी
19 अक्टूबर 2026सोमवारदशहरा/महाअष्टमी/ नवमी 
20 अक्टूबर 2026मंगलवार दशहरा/विजयदशमी
25 अक्टूबर 2026रविवारसप्ताहिक छुट्टी
26 अक्टूबर 2026सोमवारमहर्षि वाल्मिकी जयंती
29 अक्टूबर 2026गुरुवार करवा चौथ/कारक चतुर्थी

किस राज्य में अक्टूबर में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?

जानकारी के लिए बता दें कि पूरे भारत में स्कूल की छुट्टियों का शेड्यूल एक जैसा नहीं होता है. केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा भी स्कूल की अतिरिक्त छुट्टियों या त्योहारों की घोषणा की जा सकती है. 2 अक्टूबर को पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी नहीं रहती है. कुछ राज्यों में इस दिन स्कूल खुले रहते हैं. नवमी और दशहरा की छुट्टी भी हर राज्य में नहीं रहती है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में दशहरा की छुट्टी रहेगी. हालांकि, इस छुट्टी को लेकर फैसला शिक्षा निदेशालय के नियमों और स्कूल प्रशासन की ओर से भी किया जा सकता है.

बता दें कि केंद्र सरकार की छुट्टियों की लिस्ट में दिल्ली के लिए 26 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को होने वाली छुट्टी एक रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है यानी ये स्कूल या राज्य पर निर्भर रहेगा कि वो इस दिन स्कूल बंद रखेंगे या नहीं. कुछ स्कूलों में करवा चौथ पर हाफ डे रहता है. ऐसे में 29 अक्टूबर को स्कूल की हाफ छुट्टी हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More