SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के आवेदन फॉर्म तुरंत ऐसे करें सुधार, कक्षा 6 और 9 की परीक्षा की तारीख जारी

Rashtriya Military Schools Exam 2026: क्या आप भी अपने बच्चे को 6वीं या 9वीं में किसी मिलिट्री स्कूल में भेजना चाहते हैं? इसके लिए आवेदन फॉर्म भर चुके हैं तो उसमें किसी तरह की गलती होने पर सुधार का मौका मिल रहा है. करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है.

Written By Simran Singh
Published: Oct 28, 2026, 11:35 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 12:28 PM IST
Join

RMS CET 2026 Correction Window: पूरे भारत में 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल हैं जिनमें दो राजस्थान के अजमेर और धौलपुर में स्थित है, दो कर्नाटक के बेलगाम और बेंगलुरु में और एक हिमाचल प्रदेश के चैल में स्थित है. रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चलने वाले इस स्कूल में आपका भी बच्चा पढ़ सके, क्या ये सोचते हुए आपने भी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के CET परीक्षा के लिए आवेदन किया है? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है.

मिलिट्री स्कूल में दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदक छात्रों को परीक्षा में शामिल होना होता है. एनटीए की ओर से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है. आइए जानते हैं ये परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

RMS CET 2026: कब तक खुली है करेक्शन विंडो?

NTA ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन फॉर्म के लिए 27 अक्टूबर को करेक्शन विंडो खोल दी थी. एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर 28 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक गलतियां सुधार सकते हैं. हालांकि, इसके बाद फॉर्म में सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा. 

ये भी पढ़ें- यहां स्कूल के बच्चों की मौज: लगातार 13 दिनों की छुट्टी! नवंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

आवेदन फॉर्म में कौन सी गलतियां सही नहीं हो सकती हैं?

कौन-कौन सी गलती को सुधारा जा सकता है?

आवेदन फॉर्म में अगर उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का गलत दर्ज हो गया है या उस नाम में स्पेलिंग की कोई गलती हो गई है या फिर डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी, दस्तावेजों की डिटेल्स आदि कोई गलती हुई है, उसे सुधार सकते हैं. इसके लिए करेक्शन विंडो बंद होने से पहले-पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा और वहां से फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं.

कब होगी परीक्षा?

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. ये OMR-आधारित परीक्षा, पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट तक की होगी. परीक्षा का एडमिट कार्ड, एग्जाम सेंटर समेत अन्य किसी अपडेट या जानकारी के लिए सलाह दी जाती है कि NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें- 4 साल की सेवा के बाद राज्य में पक्का रोजगार! असम में पूर्व अग्निवीरों को 12% आरक्षण, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES