)
NPCIL Apprentice Recruitment 2026: क्या आपने ITI किया है और किसी सरकारी कंपनी में काम सीखने के साथ-साथ ट्रेनिंग का मौका तलाश रहे हैं? क्या आप बिना लिखित परीक्षा दिए अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं? अगर हां, तो न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से ITI पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती निकाली गई है. NPCIL ने ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस में कुल मिलाकर 80 सीटों के लिए आवेदन पत्र जारी किया है.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न पोस्ट पर अप्रेंटिस भर्ती की जाएगी. आइए जानते हैं कौन आवेदन कर सकता है, कितने पदों पर भर्ती होगी और अप्लाई कैसे करना है?
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की हैं. इसमें ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद शामिल हैं. तीनों कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों की योग्यता अलग-अलग है.
1. ट्रेड अप्रेंटिस: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में फुल टाइम या रेगुलर ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक जैसे ट्रेड शामिल हैं.
2. डिप्लोमा अप्रेंटिस: डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा होना जरूरी है. इसमें मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषय शामिल हैं.
3. ग्रेजुएट अप्रेंटिस: इस कैटेगरी में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस एंड अकाउंट्स और कॉन्ट्रैक्ट एंड मैटेरियल मैनेजमेंट जैसे विभागों के लिए BA, BBA, B.Sc, BCom या समकक्ष विषयों में फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
शैक्षणिक योग्यताओं के अलावा हाइट भी देखी जाएगी, ऐसे उम्मीदवार जिनकी हाइट 137 सेमी या उससे ज्यादा है, सीने का फुलाव 3.8 सेमी तक और 25.4 से अधिक वजन है, वो योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 24 साल वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 18 नवंबर 2026 तक उम्र की गणना की जाएगी. सरकारी नियमानुसार आराक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
1. NPCIL अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया के लिए उन्हें सबसे पहले संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
2. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को संबंधित पोर्टल पर NPCIL के नरोरा परमाणु विद्युत केंद्र के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए अलग-अलग इस्टैब्लिशमेंट एनरोलमेंट आईडी निर्धारित की गई हैं.
3. इसके बाद उम्मीदवारों को NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा.
4. आवेदन के दौरान मांगे गए जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
5. सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
6. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ सुरक्षित रखें.