App

CAT 2026 Last Minute Tips: कैट स्कोर बिगाड़ सकती हैं ये 3 गलतियां, परीक्षा से पहले जरूर जान लें

CAT 2026 Last Minute Tips: 29 नवंबर, रविवार को कैट 2026 परीक्षा आयोजित होगी. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो एग्जाम से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें.

CAT 2026 Last Minute Tips: कैट स्कोर बिगाड़ सकती हैं ये 3 गलतियां, परीक्षा से पहले जरूर जान लें

CAT 2026 Last Minute Tips: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में MBA और अन्य मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन पाने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का स्कोर जरूरी होता है. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) समेत कई अन्य प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले का मौका मिलता है. इस साल CAT 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा. 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर इस परीक्षा का संचालन करेगा. परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए संस्थान ने मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध कराया है. अक्सर देखा जाता है कि उम्मीदवार अच्छी तैयारी के बावजूद परीक्षा के दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं. इन गलतियों का असर उनके ओवरऑल स्कोर पर पड़ सकता है. ऐसे में परीक्षा से पहले एक्सपर्ट की बताई कुछ जरूरी बातों और लास्ट मिनट टिप्स को जान लेना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं वो कौन सी तीन गलतियां हैं जो कैट स्कोर कम कर सकती हैं?

IIM बैंगलोर की पूर्व छात्रा रश्मि सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा करते हुए कैट परीक्षा से संबंधित टिप्स जारी किया है. उन्होंने उसमें कुछ ऐसी मामूली गलतियां बताई हैं, जिसे करने के बाद 10-15 पॉइंट तक परसेंटाइल गिर सकता है. ऐसे में कुछ गलतियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.

गलत समय पर मॉक टेस्ट देना सही नहीं

पूर्व छात्रा रश्मि सिंह का कहना है कि उम्मीदवार सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वो गलत समय पर मॉक टेस्ट देते हैं, जो कि सही नहीं है. एक सही समय का चयन करना और मॉक टेस्ट से लगातार अभ्यास करना चाहिए. उम्मीदवार को उस निर्धारित समय की अवधि के दौरान ही मॉक टेस्ट पूरा कर लेना चाहिए, जो समय एडमिट कार्ड पर दिया होता है. ऐसे में एग्जाम की प्रैक्टिस हो सकेगी.

सेक्शन वाइज करें सवालों की प्रैक्टिस

उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वो CAT परीक्षा के तीनों सेक्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें. मॉक टेस्ट देते समय भी उन्हें वास्तविक परीक्षा की तरह हर सेक्शन के सवाल निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करना चाहिए. इसके साथ ही, मॉक टेस्ट में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करना भी बेहद जरूरी है. 

उम्मीदवारों को अपने स्कोर के साथ यह भी देखना चाहिए कि किस सेक्शन में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है और किन सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा. इन कमियों को पहचानकर उन पर दोबारा अभ्यास करना चाहिए, जिससे वास्तविक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.

ज्यादा सवालों को हल करना भी नहीं है सही

अक्सर हम सोचते हैं कि जितने ज्यादा सवालों को हल कर लेंगे, उतना ज्यादा अच्छा रहेगा. हालांकि, ऐसा नहीं है. ज्यादा सवालों को हल करने से ज्यादा जरूरी है कि आप सटीकता का ध्यान रखें. पूर्व छात्रा ने बताया कि उन्होंने 66 में से सिर्फ 38 सवालों के जवाब दिए थे और 99 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर हासिल किया. बिना किसी जल्दबाजी के लिए सोच-समझकर सवालों को हल करना जरूरी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More