)
NEET PG 2026 Seat Matrix: नीट पीजी काउंसलिंग की शुरुआत से पहले डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने आधिकारिक तौर पर सत्र 2026-27 का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है, जिसमें सीटों में करीब 11% का बड़ा इजाफा किया गया है. एनएमसी द्वारा 5,800 से अधिक नई सीटें जोड़े जाने के बाद, अब देश भर में कुल पीजी मेडिकल सीटों का आंकड़ा 58,000 के पार पहुंच गया है.
इस साल मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए ये फैसला गेम-चेंजर साबित होगा. सीटें केवल सरकारी मेडिकल कॉलेजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्राइवेट कॉलेजों, डीम्ड यूनिवर्सिटीज और रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसी विभिन्न स्पेशलिटी ब्रांच में भी सीटें बढ़ाई गई हैं.
सीटों में इस बढ़ोतरी से ऑल इंडिया और स्टेट कोटा काउंसलिंग में कट-ऑफ स्कोर में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे अधिक रैंक वाले डॉक्टरों को भी मनपसंद पीजी ब्रांच मिलने के अवसर बढ़ जाएंगे.
Seat Matrix for Postgraduate (PG) seats for the Academic Year 2026–27 as on 29.09.2026.#nmc #seatmatrix #postgraduate
Link: https://t.co/L4FVZCubkq— National Medical Commission (@NMC_BHARAT) September 29, 2026
NMC ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स जारी किया है जिसके अनुसार कुल 5,827 सीटें बढ़ीं हैं. इस साल करीब 11 फीसदी तक सीटें बढ़ाई गई हैं. ऐसे में पीजी एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के समय सीट हासिल करने का मौका मिल सकेगा.
पिछले सीट मैट्रिक्स के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस के लिए कुल 52,173 सीटें शामिल थीं. हालांकि, अब 5,827 सीटें जुड़ने के बाद नीट पीजी की कुल सीटें 58 हजार के करीब हो गई हैं.
| नीट पीजी 2026 एडमिशन के लिए कुल सीटें | करीब 58000 सीटें |
| सीटों में बढ़ोतरी | कुल 5,827 सीटें बढ़ीं |
| सीट मैट्रिक्स की तारीख | 29 सितंबर 2026 |
| नीट पीजी में कोर्सेस | MD, MS और PG डिप्लोमा |
| नियम और सीटें तय करे वाली संस्था | राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) |
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए 58,000 से अधिक सीटों का नया सीट मैट्रिक्स जारी करने के बाद, अब सभी उम्मीदवारों की नजर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल पर टिकी है. MCC की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए मेडिकल बोर्ड असेसमेंट और पोर्टल एक्टिवेशन 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. PwD प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही ये साफ हो गया है कि NEET PG Round 1 काउंसलिंग का शेड्यूल किसी भी समय mcc.nic.in पर घोषित किया जा सकता है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, लॉकिंग और रिपोर्टिंग का राउंड-वाइज शेड्यूल बहुत जल्द जारी होने वाला है. ऐसे में अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in देखते रहें. साथ ही अपने सभी मूल दस्तावेज जैसे- MBBS सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप लेटर, रजिस्ट्रेशन आदि को तैयार रखें.