कभी जंगल का राजा शेर था भारत का राष्ट्रीय पशु, फिर बाघ को क्यों मिली ये उपाधि; जानिए दिलचस्प किस्सा
क्या जानते हैं जिस शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, वो कभी भारत का राष्ट्रीय पशु भी था, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ये उपाधि तीन साल के बाद ही छीनकर बाघ को दे दी गई. आइए बाघ को राष्ट्रीय पशु बनाने का इतिहास जानते हैं.
National Animal of India: एक किस्सा, जंगल या जानवर से हटकर, भारतीय मान से जुड़ा हुआ है. अपनी ताकत और रुतबे के लिए पहचाना जाने वाला शेर, जिसे जंगल के राजा के नाम से जानते आए हैं, क्या आपको ये जानकारी थी कि वो कभी भारत का राष्ट्रीय पशु भी था? क्या आपके भी मन में कभी ऐसा कोई सवाल आया कि बाघ को क्यों भारतीय सम्मान मिला हुआ है? अपनी ताकत को लेकर अक्सर बाघ चर्चाओं में रहता है, लेकिन क्या ये पता है कि वो भारत के जंगलों और पर्यावरण को बचाने में भी खास भूमिका निभाता है.
भारत में प्रोजेक्ट टाइगर सिर्फ एक पहल नहीं बल्कि दुनिया के 70 प्रतिशत ज्यादा बाघ की मेहनत है. भारत के राष्ट्रीय पशु 'बाघ' को ये उपाधि कैसे और क्यों मिली? ऐसा क्या हुआ कि शेर को पहले राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया और फिर कुछ साल के बाद ये उपाधि बाघ को दे दी गई? आइए भारतीय पशु से जुड़े इतिहास के बारे में जानते हैं.
बाघ से पहले शेर था भारत का राष्ट्रीय पशु
सदियों पुराने सिक्कों, शाही मुहरों और मंदिरों की नक्काशी में बाघ को देखा गया है. यहां तक कि भारत में राष्ट्रीय पशु भी बाघ है, लेकिन 1969 में शेर के पास ये ताकत थी और उसे भारत का राष्ट्रीय पशु कहा जाता था. 9 जुलाई 1969 में आधिकारिक तौर पर शेर को भारतीय राष्ट्रीय पशु के तौर पर घोषित किया गया, लेकिन ये उपाधि ज्यादा समय तक शेर के पास नहीं रही.
बाघ को मिली राष्ट्रीय पशु के तौर पर पहचान
बाघ की ताकत सिर्फ कहने के लिए नहीं, बल्कि 18 नवंबर 1972 में भारतीय पशु के तौर पर दर्शाई भी गई. रॉयल बंगाल टाइगर यानी बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया. बाघ न केवल, भारत की समृद्ध जैव-विविधता है बल्कि पारिस्थितिक संपदा और विविध इलाकों में फैली साझा प्राकृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व भी है.
'प्रोजेक्ट टाइगर' और बाघों की शानदार वापसी
एक सवाल शायद मन में आ भी रहा होगा कि जंगल का राजा शेर है और बाघों को लेकर तो लगातार ये ही कहा जाता है कि उनकी कमी हो रही है, तो ऐसे में कैसे, बाघ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया? दरअसल, बाघ को भारत में राष्ट्रीय पशु की उपाधि देने के बाद अप्रैल 1973 में एक अनोखी पहल शुरू की गई जिसका मुख्य उद्देश्य देश में घटते बाघों को बचाना था और इसी लिहाज से उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से 'प्रोजेक्ट टाइगर' की शुरुआत की गई थी.
बाघों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
प्रोजेक्ट टाइगर की पहल का नतीजा ये रहा कि बाघों की घटती संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई. साल 2006 के बाद से देश में वैज्ञानिक तरीकों से बाघों की गिनती शुरू की गई, जिसके बाद इनकी संख्या दोगुनी से भी ज्यादा दर्ज की गई. साल 2022 के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, 'अखिल भारतीय बाघ अनुमान' के तहत अब भारत में बाघों की कुल संख्या 3,682 हो चुकी है. ये दुनिया का सबसे बड़ा वन्यजीव सर्वेक्षण था, जिसमें 20 राज्यों को शामिल किया गया था.
अब देश में कितने टाइगर रिजर्व हैं?
साल 2023 की राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रोजेक्ट टाइगर' के तहत देश के 18 राज्यों में 58 टाइगर रिजर्व बनाए जा चुके हैं. इन सभी टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल लगभग 84,500 वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.56% हिस्सा है.
सबसे नए टाइगर रिजर्व की बात करें तो वो मध्य प्रदेश का माधव नेशनल पार्क है, जो देश का 58वां टाइगर रिजर्व है. इससे पहले 2024 में 57वां टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश का रातापानी था. देश में सबसे ज्यादा रिजर्व वाला राज्य, मध्य प्रदेश है जहां कुल 9 टाइगर रिजर्व हैं.