)
Higher Education in Abroad: भारत के सबसे करीबी दोस्त देश की अगर बात की जाती है, तो उसमें एक नाम रूस का भी है. दोनों देश के संबंध बहुत खास और मजबूत माने जाते हैं. इस देश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई भी काफी सस्ती मानी जाती है. डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए रूस को एक सस्ता देश माना जाता है. यहां से एमबीबीएस डिग्री कोर्स किया जा सकता है और अपना करियर बेहतर बनाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि उसके अलावा भी और कई कोर्स हैं जिसकी पढ़ाई काफी सस्ती है.
भारतीय छात्र रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई के अलावा अन्य कोर्स को करने का भी प्लान बना सकते हैं. यहां से मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई जितनी सस्ती बताई जाती है, उतनी ही सीएस या इंजीनियरिंग फाइनेंस की स्टडी भी किफायती है.
रूस सरकार की ओर से भारतीय छात्रों को किफायती पढ़ाई की दिशा और आर्थिक सहायता के तौर पर योजना पर भी काम किया जाता है. यहां पर 20 सरकारी यूनिवर्सिटी हैं. RACUS के अनुसार यहां पर भारतीय छात्रों को ट्यूशन फीस पर 80% तक सब्सिडी भी हासिल हो सकती है.
यहां पर एक एकेडमिक ईयर का औसत खर्च 1,500 से 4,000 अमेरिकी डॉलर के करीब है, जो भारतीय रुपये के अनुसार करीब 1.5 लाख से 4 लाख रुपये है. इस देश को पश्चिमी देशों में सबसे किफायती देश माना जाता है जहां पर हायर एजुकेशन के लिए काफी कम खर्च आता है.
RACUS मेडिकल, इकोनॉमिक्स, ह्यूमैनिटीज और इंजीनियरिंग समेत अन्य क्षेत्र की पढ़ाई करवाई जाती है. रूस में 1,200 से ज्यादा कोर्स हैं जिनकी पढ़ाई करवाई जाती है. इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस, कंप्यूटर साइंस, IT, AI, डेंटिस्ट्री, फार्मेसी, इकोनॉमिक्स, फाइनेंस और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है.
जी हां, अगर रूसी यूनिवर्सिटी में दाखिला चाहिए और वहां पर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उस देश की भाषा की नॉलेज होना जरूरी है. शुरुआती क्लास की पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में होती है. हालांकि, बाद में वहां की भाषा यानी रूसी भाषा सीखनी जरूरी होती है.
रूस में एकेडमिक ईयर 1 सितंबर से 30 जून तक रहता है. इस अवधि के दौरान जनवरी के अंत से फरवरी की शुरुआत तक छात्रों को विंटर वेकेशन मिलता है. दो हफ्ते की सर्दियों की छुट्टी के अलावा छात्रों को जुलाई से अगस्त तक गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं जो 2 महीने की अवधि के साथ होती है. उस दौरान छात्र रूस में रह सकते हैं या चाहें तो छुट्टियां मनाने के लिए अपने घर जा सकते हैं.