)
सरकारी तेल कंपनी बीपीसीएल ने पेट्रोल की क्वालिटी को लेकर फैली सारी अफवाहों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि देश भर में जांचे गए E20 पेट्रोल के सभी सैंपल एकदम सही निकले हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों पेट्रोल में मिलावट को लेकर तमाम तरह की बातें फैलाई जा रही थीं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले की असल सच्चाई क्या है.
कुछ दिनों पहले कर्नाटक के एक पेट्रोल पंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. कहा जा रहा था कि वहां पेट्रोल में 26 से 31 प्रतिशत तक एथेनॉल है.
बीपीसीएल ने साफ कर दिया है कि ये दावे बिल्कुल गलत हैं और किसी भी निर्धारित और सही जांच पर आधारित नहीं हैं.
कर्नाटक के 56 सैंपल समेत देश भर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 893 सैंपल की जांच की गई थी, और जब एथेनॉल सेपरेशन टेस्ट यानी जिसमें पेट्रोल से एथेनॉल अलग करने की जांच हुआ तो ये सभी तय मानक यानी 19 से 21 प्रतिशत की सीमा के भीतर पाए गए हैं.
Clarification on E20 petrol: claims of 26–31% ethanol at some Karnataka outlets are not based on prescribed testing. All 893 samples tested across 27 States & UTs, including 56 from Karnataka, were within the 19–21% range. Rely only on official sources. BPCL, IOCL and HPCL have sought joint, transparent testing with the State Government. We remain committed to quality you can trust. Please do not believe unverified claims. Rely only on official sources. #BPCL #E20 @HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) November 6, 2026
इस तस्वीर को देखकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे. कंपनी ने बताया कि उनके अधिकारी ग्राहकों के सवालों के जवाब देने के लिए केवल लाइव डेमो दिखा रहे थे. इस टेस्ट में 100 मिलीलीटर E20 पेट्रोल में 30 मिलीलीटर पानी मिलाकर एथेनॉल को अलग किया जाता है.
कंपनी ने समझाया कि पेट्रोल में पानी मिलाने के बाद शुरुआती दौर में पानी और पेट्रोल का ये घोल थोड़ा धुंधला या दूधिया हो जाता है. ये इस पूरी प्रक्रिया का एक हिस्सा है. दोनों परतों को पूरी तरह अलग होने में थोड़ा समय लगता है.
जो फोटो वायरल हो रहा था, वो इस टेस्ट के बीच का था. टेस्ट खत्म होने से पहले ही उस फोटो को ले लिया गया था.
जब अधिकारी को लगा कि इस फोटो का गलत मतलब निकाला जा रहा है, तो उन्होंने तुरंत उसे सोशल मीडिया से हटा दिया था. जांच में वो सैंपल पूरी तरह सही पाया गया था.
कंपनी ने ये भी साफ किया है कि उनके पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले E20 ईंधन की क्वालिटी पर कड़ी नजर रखी जाती है. इसके लिए भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों का पूरी सख्ती से पालन किया जाता है.
सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर तेल कंपनियों ने ये पूरी जांच की है. अकेले बीपीसीएल ने ही देश भर में 280 सैंपल की जांच की है. कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें.
बीपीसीएल देश की बहुत बड़ी और जानी-मानी तेल कंपनी है. पूरे देश में इसके 25,300 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं. इसके अलावा मुंबई, कोच्चि और बिना में इसकी बड़ी रिफाइनरियां भी हैं.
कंपनी का हमेशा से यही प्रयास रहता है कि ग्राहकों तक साफ-सुथरा ईंधन पहुंचे. कंपनी अपने ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
कुछ लोग कहते हैं कि पेट्रोल में एथेनॉल को आखिर मिलाते ही क्यों है, तो इसका असली मकसद देश को पर्यावरण के हिसाब से बनाना और विदेशों से आने वाले कच्चे तेल पर निर्भरता को कम करना है.
साथ में बीपीसीएल का कहना ये भी है कि वो अपना काम बहुत अच्छे से करते हैं. अगर किसी भी ग्राहक को पेट्रोल की क्वालिटी को लेकर कोई भी शक है, तो वे सीधे कंपनी से संपर्क कर सकते हैं.
सरकार और तेल कंपनियां मिलकर ये पक्का कर रही हैं कि ग्राहकों को हमेशा अच्छी क्वालिटी का पेट्रोल ही मिले.