App

जिस मां ने 9 महीने कोख में पाला, उसी ने घोंटा 10 दिन की दुधमुंही बेटी का गला; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, कहा- कोई सहानुभूति नहीं

हरदा जिला कोर्ट के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने 10 दिन की दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या करने वाली मां पूजा को आजीवन कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है.

जिस मां ने 9 महीने कोख में पाला, उसी ने घोंटा 10 दिन की दुधमुंही बेटी का गला; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, कहा- कोई सहानुभूति नहीं
Image Credit: कोर्ट ने आजीवन कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है.

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सनसनीखेज और झकझोर देने वाले मामले में कोर्ट ने कलयुगी मां को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिसने ममता के आंचल को कलंकित कर दिया था. जिला कोर्ट के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने अपनी ही 10 दिन की दुधमुंही मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या करने के जुर्म में महिला को आजीवन कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है.

कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए बेहद सख्त टिप्पणी की और कहा कि इस तरह के गंभीर और जघन्य अपराध में आरोपी मां के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति रखना बिल्कुल उचित नहीं है. अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने फैसले की जानकारी दी है.

लव मैरिज, बेटी का जन्म और फिर...

सनसनीखेज घटना हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर की है. आरोपी पूजा ने सोडलपुर गांव के रहने वाले संजू बंजारे के साथ लव मैरिज की थी. शादी के बाद पूजा ने टिमरनी के सरकारी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम संध्या रखा गया. 15 फरवरी 2023 को पूजा अपनी बेटी को ससुराल में छोड़कर मायके सोहागपुर आ गई.

पूजा ने परिजनों को बताया कि पति संजू ने उसके साथ मारपीट की है, इसलिए वह बेटी और ससुरालियों को छोड़कर आ गई है. बाद में वह पेट दर्द के इलाज के लिए अपनी बड़ी बहन के साथ हरदा गई. जब वह हरदा से लौटी तो उसकी गोद में बेटी संध्या थी. पूजा ने मायकेवालों को बताया कि उसकी सास बच्ची को उसके पास छोड़ गई है.

इसके बाद पूजा ने अपनी मां को बताया था कि वह अपनी बेटी को नहीं रखना चाहती है. मां और परिवार के अन्य लोगों ने पूजा को समझाया कि बच्ची उसी की है. फिर पूजा ने बेटी को दूध पिलाया और जब घर के लोग खाना खाकर सो गए, तब उसने बेटी को मौत के घाट उतार दिया.

भाभी ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

घटना के अगले दिन जब पूजा अपनी भाभी संगीता के साथ घर से बाहर गई, तब रास्ते में बताया कि उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी है. उसने यह भी बताया कि वह अपने पति संजू के साथ नहीं, बल्कि अपने समाज के किसी अन्य लड़के के साथ रहना चाहती है. इसके बाद पूजा की भाभी संगीता ने 18 फरवरी 2023 को टिमरनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और घटना की पूरी कहानी बताई थी. (इनपुट- अर्जुन देवड़ा)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More