)
Job Offer Fraud in Abroad: विदेश पढ़ने का सपना लाखों भारतीय छात्र देखते हैं, लेकिन इसके साथ ही वो वहां नौकरी भी हासिल करना चाहते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो जरा संभलकर क्योंकि फर्जी जॉब के नाम पर स्टूडेंट्स के साथ लगातार ठगी की जा रही है. हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में पढ़ाई के साथ नौकरी और पोस्ट स्टडी वर्क वीजा की तलाश कर रहे छात्रों को स्कैमर्स अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. विदेशों में वर्क वीजा पाना आसान नहीं है और उससे भी कई ज्यादा मुश्किल एक सही कंपनी से जॉब ऑफर और स्पॉन्सरशिप प्राप्त करना है.
नौकरी और स्पॉन्सरशिप के नाम पर स्टूडेंट्स के साथ ठगी की जा रही है. अपने जाल में ऐसे फंसाते हैं स्कैमर्स विदेशों में जॉब ऑफर से लेकर स्पॉन्सरशिप दिलाने के दावे के साथ फीस की मांग की जाती है. स्टूडेंट्स से फीस के नाम पर लाख रुपये की ठगी करते हैं और बदले में कोई वैलिड नौकरी या जॉब ऑफर नहीं होता है. इसलिए जरूरी है कि आप सोच-समझकर कोई भी कदम बढ़ाए और किसी के भी कहे में न आए. कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप भी खुद को फर्जी जॉब ऑफर या स्पॉन्सरशिप से बचा सकते हैं.
नहीं, अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि किसी फर्जी जॉब ऑफर देने वाली कंपनी का पता उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल से चल सकता है तो आप गलत है. लिंक्डइन, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स या व्हाट्सऐप पर कंपनी की प्रोफाइल होने से ये साबित नहीं होता है कि वो असल में कोई कंपनी है.
1. कोई अगर जॉब ऑफर या स्पॉन्सरशिप के नाम पर पैसों की मांग करें तो सतर्क हो जाए, क्योंकि ये एक फर्जीवाड़ा हो सकता है. आमतौर पर रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार को किसी तरह की पेमेंट नहीं देनी होती है.
2. अगर फीस की मांग की जाए तो उससे संबंधित जानकारी हासिल करें कि क्यों पैसे मांगे जा रहे हैं. अगर शक हो तो पेमेंट करने से बचें और पहले अपने विश्वविद्यालय से संपर्क करें या करियर टीम या फिर इंटरनेशनल स्टूडेंट टीम से इस बारे में बात करें.
3. किसी के साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स को साझा न करें. कोई भी अपने आपको अगर रिक्रूटर बता रहा है तो आंख बंद करके भरोसा न करें और अपनी बैंक की जानकारी, पासपोर्ट की कॉपी, इमिग्रेशन से संबंधित डिटेल्स आदि साझा न करें. अच्छे से पहले उस व्यक्ति और कंपनी के बारे में वेरिफिकेशन कर लें और जान लें कि वो क्यों आपकी जानकारी मांग रहा है तब ही फैसला लें.
अक्सर विदेश में नौकरी के नाम पर या वीजा स्पॉन्सरशिप के नाम पर भी लोग ठगी करते हैं. जो 100 प्रतिशत जॉब ऑफर करे, उससे सतर्क रहें. ये ठगी का मामला भी हो सकता है. स्पॉन्सरशिप की कोई गारंटी देने वाली कंपनी नहीं होती है क्योंकि ये देश के इमिग्रेशन नियमों पर निर्भर करता है.