भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /डिफेंस में सरकारी नौकरी का मौका: इंडियन कोस्ट गार्ड में 365 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

डिफेंस में सरकारी नौकरी का मौका: इंडियन कोस्ट गार्ड में 365 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

Indian Coast Guard Recruitment 2026: अगर आप भी भारतीय तटरक्षक बल में शामिल होना चाहते हैं, तो आइए इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्तियों के लिए पात्रता, आयु सीमा और आवेदन करने का पूरा तरीका जानते हैं.

Written BySimran Singh
Published: Oct 07, 2026, 11:24 AM IST|Updated: Oct 07, 2026, 01:06 PM IST
joinshare
डिफेंस में सरकारी नौकरी का मौका: इंडियन कोस्ट गार्ड में 365 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Indian Coast Guard Recruitment 2026: देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने वाले इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती का ऐलान किया है. लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 365 पदों पर भर्ती निकली है, जिसके तहत योग्य महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. भारतीय कोस्ट गार्ड में भर्ती आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा समेत अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर होगा. आइए भारतीय कोस्ट गार्ड भर्ती से संबंधित सभी जरूरी डिटेल्स जानते हैं.

इंडियन कोस्ट गार्ड के भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि निकल जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन का लिंक एक्टिव नहीं होगा.

किस वेबसाइट के जरिए जमा करें आवेदन?

कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड के 365 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां पर ईमेल आईडी और फोन नंबर समेत अन्य डिटेल्स को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनानी होगी. साथ ही जिस नंबर या ईमेल से रजिस्टर्ड होंगे उसकी डिटेल्स कहीं सुरक्षित भी कर लें क्योंकि उसके माध्यम से लॉगिन करने के बाद ई-एडमिट कार्ड और रिजल्ट देख सकेंगे. अगर ये लॉगिन डिटेल्स भूल जाएंगे तो उसे फिर से प्राप्त करने का मौका नहीं मिल सकेगा. 

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)

नाविक- जनरल ड्यूटी (GD): काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होना जरूरी. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 2005 से 1 मई 2009 के बीच होना चाहिए.

नाविक- डोमेस्टिक ब्रांच (DB): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास और उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 2005 से 1 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए.

हाइजिनिस्ट-I (Hygienist-I): केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं पास या ITI या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 2002 से 1 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए.

यांत्रिक (Yantrik): 10वीं पास के साथ AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में 3 या 4 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2005 से 1 मई 2009 के बीच होना चाहिए.

इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 

पहला चरण: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 1 घंटा होगी. इसमें 100 अंकों के 100 पश्न पूछे जाएंगे. इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. पास होने के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को कम से कम 40 अंक और SC/ST उम्मीदवारों को 35 अंक लाने जरूरी हैं. 

दूसरा चरण: लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मूल्यांकन और अनुकूलनशीलता टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

तीसरा चरण: पहले दो चरणों में सफल और मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को INS चिल्का में अनंतिम शॉर्टलिस्टिंग के लिए बुलाया जाएगा. 

चौथा चरण: इस अंतिम चरण में संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी मूल शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की अंतिम जांच और वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी.

सैलरी और लाभ?

पद का नामपे-लेवलबेसिक सैलरीअतिरिक्त पे/भत्ते
यांत्रिकपे लेवल 529,200 रुपये6,200 रुपये (यांत्रिक पे) + अन्य लागू भत्ते
नाविक- जनरल ड्यूटी (GD)पे लेवल 3 21,700 रुपयेनियमानुसार अन्य लागू भत्ते
नाविक- डोमेस्टिक ब्रांच (DB)पे लेवल 3 21,700 रुपयेनियमानुसार अन्य लागू भत्ते
हाइजिनिस्ट-I पे लेवल 3 21,700 रुपयेनियमानुसार अन्य लागू भत्ते

अन्य लाभ और सुविधाओं की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त राशन और यूनिफॉर्म दिए जाएंगे. इसके अलावा, उम्मीदवारों और परिवार के पात्र सदस्यों को मेडिकल सुविधाओं के साथ ही सरकारी आवास या HRA, छुट्टियां और LTC, ग्रेच्युटी और एनपीएस/यूपीएस के तहत पेंशन की सुविधा मिलेगी. साथ ही सीएसडी कैंटीन सुविधा, रिटायरमेंट के बाद ईसीएचएस मेडिकल कवर और नेवल ग्रुप इंश्योरेंस फंड के तहत 75 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- कौन हैं KPSC के चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार, जिन्होंने अपनी बेटियों के लिए परीक्षा में की धांधली! अब हुई गिरफ्तारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jobs