App

भारत सरकार की बिजली कंपनी में डिप्टी मैनेजर का मौका, careers.ntpc.co.in पर आवेदन फॉर्म जारी

NTPC Deputy Manager Recruitment: भारत सरकार की बिजली कंपनी में नौकरी पाने का मौका है. इसके तहत 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध है.

भारत सरकार की बिजली कंपनी में डिप्टी मैनेजर का मौका, careers.ntpc.co.in पर आवेदन फॉर्म जारी

NTPC Deputy Manager Recruitment: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज है. नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में डिप्टी मैनेजर के पदों पर नौकरी दी जा रही है और इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर डिप्टी मैनेजर पद पर भर्ती के लिए आवेदन लिंक मिलेगा, जहां से सरल स्टेप को फॉलो करके आप आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

भारत सरकार की इस बिजली कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए डिप्टी मैनेजर के पदों को मैकेनिकल इरेक्शन, सिविल कंस्ट्रक्शन, सी एंड आई इरेक्शन में भरा जा रहा है. आइए एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर 2026 भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स जानते हैं.

क्या हर किसी के लिए है ये वैकेंसी?

एनटीपीसी के स्पेशल रिक्रूटमेंट के तहत सिर्फ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कैटेगरी के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. ये भर्ती बैकलॉग वैकेंसी है और उम्मीदवारों को साफ करना होगा कि वो ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर/ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी/ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर जैसी किस कैटेगरी से है. एक बार अपनी कैटेगरी को दर्ज करने के बाद उम्मीदवार किसी तरह का बदलाव नहीं कर पाएगा. 

कब तक भर सकते हैं आवेदन फॉर्म?

एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध है और कुल 9 पदों पर डिप्टी मैनेजर की भर्ती की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक आवेदन करने का मौका है. इसके बाद आवेदन विंडो को बंद कर दिया जाएगा.

किन योग्यता की होगी जरूरत?

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता कुल कार्य अनुभव विशिष्ट अनुभव
डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल इरेक्शन)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल या प्रोडक्शन में बी.ई/बी.टेक डिग्रीसंबंधित क्षेत्र में  न्यूनतम 10 साल का अनुभव जरूरीमैकेनिकल क्षेत्र के तहत इरेक्शन/मेंटेनेंस या कमीशनिंग में न्यूनतम 3 साल का अनुभव जरूरी
डिप्टी मैनेजर (सिविल या कंस्ट्रक्शन)इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बी.ई/बी.टेक की डिग्रीसंबंधित क्षेत्र में  न्यूनतम 10 साल का अनुभव जरूरीसिविल कंस्ट्रक्शन में न्यूनतम 3 साल का अनुभव जरूरी
डिप्टी मैनेजर (C&I इरेक्शन) मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.ई/बी.टेक डिग्रीसंबंधित क्षेत्र में  न्यूनतम 10 साल का अनुभव जरूरीन्यूनतम 3 साल का अनुभव जरूरी

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले एनटीपीसी आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएंगे तो वहां पर पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपना लें.
  3. उसके बाद वेबसाइट पर दिख रहे फॉर्म में सभी पूछी जा रही डिटेल्स को दर्ज करें.
  4. फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
  5. इसके लिए कोई आवेदन फीस नहीं है और फॉर्म भर लेने के बाद उसे सबमिट कर दें.
  6. आखिर में आवेदन पत्र के कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउंट निकाल लें या उसे डाउनलोड कर लें.
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More