)
RRB Railway Station Master Recruitment: क्या आप स्टेशन मास्टर की नौकरी करना चाहते हैं? या रेलवे में सरकारी नौकरी चाहते हैं? तो इससे पहले ये जान लीजिए कि किसी भी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रभारी को रेलवे स्टेशन मास्टर कहा जाता है और उनके पास स्टेशन के सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी होती है. एक स्टेशन मास्टर की नौकरी विभिन्न चरणों को पार करने के बाद मिलती है और इसमें सबसे पहला चरण आवेदन करना शामिल हैं. रेलवे में स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी हो चुके हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर स्टेशन मास्टर 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 08/2026 के तहत वेबसाइट पर जारी किया गया है. स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1,250 पदों पर स्टेशन मास्टर 2026 भर्ती का आवेदन लिंक एक्टिव हो चुका है. इसके तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. स्टेशन मास्टर भर्ती अभियान के तहत आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है.
रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के बाद अगर कोई गलती हो जाती है यानी अगर फॉर्म में कोई जानकारी गलत हो जाती है तो उसके लिए भी करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी. इसके तहत 7 दिसंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं. इसके तहत आवेदन फॉर्म में गलती को सुधारने के लिए एडिट ऑप्शन दिया जाएगा.
अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. वहीं, महिला उम्मीदवारों, SC, ST, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. ध्यान रहे कि आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 है.
आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन जनवरी 2027 में किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक इससे संबंधित कोई जानकारी या परीक्षा की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है. इससे संबंधित जानकारी आनी बाकी है.