App

असम के युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस से लेकर वन विभाग तक, 5,700+ पदों पर भर्तियां; कैसे मिलेगी ये सरकारी नौकरी?

Assam Government Jobs: हाल ही में असम सरकार की ओर से 5000 से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्ती की घोषणा की गई है, जिसके अनुसार पुलिस से लेकर वन विभाग के पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

असम के युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस से लेकर वन विभाग तक, 5,700+ पदों पर भर्तियां; कैसे मिलेगी ये सरकारी नौकरी?

Assam Government Jobs: असम के युवाओं को अपनी राज्य सरकार से कई उम्मीदें हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख मांग रोजगार की है. राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा में आंकड़े पेश करते हुए बताया था कि असम में 15.43 लाख से अधिक लोग नौकरियों की तलाश कर रहे हैं और सिर्फ इस साल ही लाखों नए उम्मीदवारों ने एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्ट्रेशन कराया है. ऐसे में युवाओं के लिए किसी नई भर्ती का ऐलान उनके जीवन में दिवाली जैसी खुशियां लेकर आता है. 

हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आधिकारिक तौर पर पुलिस और वन विभाग समेत 6 सरकारी विभागों में 5,700 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की. इसके बाद से ही उम्मीदवारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. अब अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि 1 फरवरी 2027 से इन 5,734 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी.

किस विभाग में कितने पदों पर मिलेगी नौकरी?

असम सरकार की आधिकारिक घोषणा के अनुसार कुल 5,734 पदों पर भर्ती के लिआ आवेदन पत्र जारी किए जाएंगे, जिसमें सबसे ज्यादा पद असम पुलिस विभाग और वन विभाग में निकाले गए हैं. 

असम में कितने पदों पर नौकरी निकली है?

कौन कर सकता है आवेदन?

पोस्ट के आधार पर शैक्षणिक योग्यताएं और आयु सीमाएं अलग-अलग हो सकती हैं. हालांकि, 10वीं पास, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं. जल्द ही स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB) असम और अन्य विभागों में योग्यता से संबंधित डिटेल्स जारी की जा सकती है. इसके बाद ही सटिक जानकारी को साझा किया जा सकता है.

कहां जारी होगा आवेदन पत्र?

असम सरकार के अनुसार ऑफिशियल पोर्टल पर भर्ती से संबंधित फॉर्म को जारी किया जाएगा. असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in या संबंधित विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन पत्र देख सकते हैं. यहां से ही भर्ती के बारे में पूरी डिटेल्स भी हासिल कर सकते हैं. घोषणा के अनुसार 1 फरवरी 2027 से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी.

कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी? 

यूनिफॉर्म वाली नौकरियों के तय मानकों के अनुसार, चयन प्रक्रिया को अलग-अलग चरणों में बांटा जाएगा, जिनमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षण (PST/PET), स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन समेत मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. इन सभी चरणों में सफल होने वाले योग्य उम्मीदवारों को ही सरकारी नौकरी हासिल हो सकती है. ध्यान रहे कि फरवरी से प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और ऐसे में आपके पास तैयारी के लिए करीब 3 महीने का समय है, जिसका सही इस्तेमाल करके आप सफलता पा सकते हैं. 

लिखित परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है कि सामान्य अध्ययन, असम जीके, करंट अफेयर्स और मैथ्स-रीजनिंग जैसे विषयों का नियमित रिवीजन किया जाए. हालांकि, सिर्फ लिखित परीक्षा पास करना ही काफी नहीं है, अगर आप असम पुलिस या वन विभाग या होम गार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो फिजिकल फिटनेस पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसके लिए रोजाना रनिंग, लॉन्ग जंप और अन्य शारीरिक अभ्यास को अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More