CAT 2026 Admit Card OUT: आईआईएम इंदौर का कैट एडमिट कार्ड कब तक कर सकते हैं डाउनलोड? परीक्षा डेट से लेकर सब कुछ
IIM Indore CAT 2026 Admit Card OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कैट परीक्षा का हॉल टिकट जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर कैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिया गया है.
IIM Indore CAT 2026 Admit Card OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का हॉल टिकट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन लिंक पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा.
CAT 2026: परीक्षा की तिथि
IIM इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए कैट परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 है. इस दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और छात्र एग्जाम के आयोजित होने से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कैट परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा. इसके लिए 170 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
CAT एग्जाम पैटर्न क्या है?
कैट परीक्षा, कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. 3 सेक्शन में एग्जाम होंगे और 204 अंक का एग्जाम आयोजित किया जाएगा. 68 प्रश्नों को हल करने के लिए कुल समय 120 मिनट दिया जाएगा. ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में खुद स्विच करने का मौका नहीं मिलेगा. निर्धारित 40 मिनट पूरे होने के बाद ही अगला सेक्शन खुद खुल जाएगा.
CAT 2026: तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा?
IIM इंदौर के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 29 नवंबर 2026 को तीन शिफ्टों में कैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरे शिफ्ट में शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया है.
कैसे डाउनलोड करें कैट एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर रजिस्टर्ड उम्मीदवार लॉगिन पर लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के बाद CAT 2026 एडमिट कार्ड शो हो जाएगा.
- डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
- एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी चाहिए होगी, उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें- दिवाली पर सेल शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन पर स्कैमर्स भी एक्टिव! रोक लगाने वाले साइबर सिक्योरिटी की कैसे मिलती है नौकरी?